08 दिसंबर 2010

सिरसा में सिंचाई विस्तारीकरण परियोजनाओं पर 160 करोड़ रुपए खर्च

सिरसा। सिरसा जिला में सिंचाई सुविधा के विस्तारीकरण पर गत पांच वर्ष के कार्यकाल में 23 परियोजनाओं पर 160 करोड़ रुपए से भी अधिक की राशि खर्च की गई है। यह जानकारी उपायुक्त  सी.जी रजिनीकांथन ने बताया कि ओटू झील की क्षमता बढ़ाने पर 69 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। इसके साथ-साथ कुस्सर माईनर के विस्तार पर 1 करोड़ 92 लाख 72 हजार रुपए, सदैवा डिस्ट्रीब्यूटरी के साथ समानान्तर चैनल के निर्माण पर 12 करोड़ 20 लाख 25 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है।
उन्होंने बताया कि बागसर माईनर के निर्माण पर 109 लाख 63 हजार रुपए, कसाबा माईनर के निर्माण पर 86 लाख 65 हजार रुपए, राजस्थान फीडर से निकलने वाली निमला लिंग चैनल पर 63 लाख 41 हजार रुपए, मंगला डायरैक्ट माइनर के विस्तार पर 13 करोड़ 47 लाख 34 हजार रुपए, रबी सीजन के लिए पक्की दक्षिणी घग्घर कैनाल और खरीफ सीजन के लिए समानान्तर कच्चे चैनल के निर्माण पर 9 करोड़ 66 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है।
श्री कांथन ने बताया कि पोहड़का माईनर व पोहड़का सब-माईनर के निर्माण पर 2 करोड़ 9 लाख 72 हजार रुपए खर्च किए गए है। इसी तरह से घग्घर बरुवाली लिंक चैनल के निर्माण पर 6 करोड़ 15 लाख रुपए खर्च किए गए है। उन्होंने बताया कि कालुआना लिंक चैनल की रीमाडलिंग तथा चौटाला डिस्ट्रीब्यूटरी की क्षमता बढ़ाने पर भी 1 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है। इसी प्रकार से नई कुम्थल माइनर के निर्माण पर 70 लाख 82 हजार रुपए, कंवरपुरा माइनर के निर्माण पर 51 लाख 29 हजार रुपए, कुटियाना डिस्ट्रीब्यूटरी की क्षमता बढ़ाने पर 138 लाख 93 लाख हजार रुपए खर्च किए गए है। उन्होंने बताया कि हिसार घग्घर ड्रेन तथा रंगोई खरीफ चैनल की खुदाई पर 457 लाख 69 हजार और खालों के रखरखाव और मरम्मत पर 29 लाख 98 हजार 23 हजार पर खर्च किए गए है।

कोई टिप्पणी नहीं: