27 नवंबर 2010

सहकारी समिति पर ताला जड़ा

डबवाली (लहू की लौ) सहकारी समिति के सदस्य को फोन पर अपशब्द बोलने को लेकर गुस्साए समिति सदस्यों ने शुक्रवार को सहकारी समिति पर ताला जड़कर रोष जताया।
दि डबवाली प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लि., गांव डबवाली के सदस्य सुखेदव सिंह ने बताया कि गुरूवार को समिति का चौकीदार बचन सिंह उनके घर आया और उसे समिति में आए दो मेहमानों के लिए खाना बनाने के लिए कह कहकर साथ में सब्जी में आलू-मटर भी देता गया। लेकिन उसके घर में साग बना हुआ था। उसने समिति के लैंडलाईन फोन पर संपर्क किया। लेकिन वहां मौजूद कर्मचारी उसके गले पड़ गया और अपशब्द बोलने लगा।
सुखदेव सिंह को समिति के कर्मचारी द्वारा अपशब्द बोलने की सूचना पाकर शुक्रवार सुबह समिति के सदस्य भड़क उठे। समिति सदस्य बलदेव सेठी, सुखदेव सिंह, अमरजीत सिंह, गुरजंट सिंह, गुरमेल सिंह गुरजंट सिंह, जगतार सिंह, नत्था सिंह, इकबाल सिंह, गुरमेल सिंह, तरसेम सिंह आदि समिति के बाहर इक्ट्ठे हो गए और उन्होंने समिति के मुख्यद्वार को ताला जड़ दिया। सदस्य आरोपी कर्मचारी को उनके समक्ष पेश करके माफी मंगाने पर जोर देने लगे।
दि डबवाली प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लि., गांव डबवाली के मैनेजर श्रवण कुमार ने बताया कि वह गुरूवार शाम को पांच बजे अपनी डयूटी समाप्त करने के बाद घर चला गया था। बाद में क्या हुआ है, उसे जानकारी नहीं है।
समिति सदस्य बलदेव सेठी ने बताया कि समिति सदस्यों के रोष को देखते हुए समिति के साथ ही स्थित बैंक के डीईओ राजेन्द्र बागड़ी ने सुखदेव सिंह का फोन उसने रिसीव किया था। उसने फोन पर ही समिति सदस्य से दुव्र्यवहार पर खेद प्रकट किया।

कोई टिप्पणी नहीं: