27 नवंबर 2010

वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य पुलिस गिरफ्त में

रानियां। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रणजीत उर्फ राणा पुत्र प्रीतम ङ्क्षसह निवासी वार्ड न. 9 रानियां व काका पुत्र रमेश कुमार निवासी वार्ड न. 15 रानियां के रूप में हुई है। रानियां थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीश जोशी ने बताया कि रानियां पुलिस ने गत दिवस एक वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था तथा उनकी निशानदेही पर जिला के विभिन्न स्थानों से चुराए गए सात मोटरसाइकिल बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों से पुछताछ के दौरान उनके कईसाथियों की पहचान कर ली, जिनमें से रणजीत व काका को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि  पकड़े गए युवकों से वाहन चोरी की कई घटनाओं से पर्दा उठने से इंकार नही किया जा सकता। उन्होने बताया कि वाहन चोर गिरोह के अब तक पांच सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके है तथा इस गिरोह के दो अन्य सदस्यों की भी आरोपियों से पुछताछ के दौरान पहचान कर ली गई है,  जिन्हे भी शीध्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: