02 अगस्त 2010

कांग्रेस ने किया सीबीआई का राजनीतिकरण-रामफल शर्मा

डबवाली (लहू की लौ) भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामफल शर्मा ने कहा कि सरकार ने घग्घर मे खनन रोकने की बजाए इसे संरक्षण एवं बढ़ावा दिया। बाढ़ से हुई हरियाणा की दुर्दशा तथा स्थिति को सामान्य ना कर पाने की विफलता की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए हुड्डा सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
वे रविवार को कर्मचारी प्र्रकोष्ठ के मण्डल प्रधान कृष्ण ग्रोवर के निवास पर सम्पन्न भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने मांग की कि सरकार एक श्वेत पत्र जारी कर साफ करे कि प्रदेश में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में कुल कितनी नौकरियां लगी है और उनमें रोहतक के कितने लोगो को रखा गया। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने सीबीआई जैसी निष्पक्ष जांच एजेंसी का भी राजनीतिकरण कर दिया है। एक तरफ तो 1984 के सिख दंगों के दोषियों को क्लीन चिट दे रही है, दूसरी ओर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से डरी सहमी कांग्रेस सीबीआई के जरिए गुजरात के मंत्रियों को झूठे आरोपों में फंसा रही है।
बैठक को कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी एस.डी.कपूर, प्रदेश महासचिव मदन मोहन सचदेवा, डबवाली प्रभारी सतीश जग्गा, मण्डल महामंत्री बलदेव सिंह मांगेआना, जिला सचिव दाता राम बसौड़, महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा शकुन्तला बरेजा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर सिंह पन्नीवाला तथा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के राजेन्द्र सिंह एडवोकेट ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रशासन संबंधी जनसमस्याओं के निवारण के लिए मन्नू राम शर्मा की अध्यक्षता में पांच सदस्य समिति का भी गठन किया गया। बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के  जिला उपप्रधान हेम राज बांसल, देस राज सेठी, प्रवेश घई, कृष्ण कीनिया, संजीव, सुशील गर्ग, राम किशन मैहता, नन्द लाल, चिरंजी लाल, खुशहाल चन्द सहित कई पदाधिकारी मौजूद है।

कोई टिप्पणी नहीं: