02 अगस्त 2010

नाबालिगा को बेचने की साजिश में 4 गिरफ्तार

सिरसा। जिला की रानियां पुलिस ने एक नाबालिगा को बेचने की साजिश करते हुए चार लोगों को कस्बा रानियां से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गये लोगों में सुरजीत सिंह पुत्र श्रवण सिंह निवासी भडोलावाली, हीरा सिंह पुत्र बंता सिंह निवासी जीवननगर, पूजा पत्नी बिट्टू सिंह निवासी जीवननगर व मंजू पुत्री देसराज निवासी जेजे कॉलोनी शामिल हैं। घटना का मुख्य आरोपी जिसको लड़की बेची जानी थी, लक्खा सिंह (28 वर्ष) पुत्र रिछपाल सिंह निवासी हमजापुर जिला फतेहाबाद मौके से भागने में सफल हो गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध पीडि़ता 12वर्षीय पालो पुत्री लाल सिंह निवासी जीवननगर की शिकायत पर भादसं की धारा 366ए/120 बी के तहत अभियोग दर्ज कर मौके से भागे मुख्य आरोपी लक्खा सिंह की तलाश शुरू कर दी है।
रानियां थाना प्रभारी निरीक्षक महासिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि पालो पुत्री लाल सिंह निवासी जीवननगर को 50 हजार रुपये में लक्खा सिंह निवासी हमजापुर जिला फतेहाबाद को बेचा जाना था। आरोपी सुरजीत सिंह लड़की का रिश्ते में ताया व हीरा सिंह मामा लगता है। जबकि पूजा निवासी सिकंदरपुर व मंजू निवासी जेजे कॉलोनी लक्खा सिंह की रिश्तेदार हैं, जो उसके साथ सिरसा से रानियां आई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये चारों आरोपियों व लक्खा सिंह ने मिलकर षड्यंत्र रचा तथा लड़की को बहला-फुसला कर रानियां कस्बे में ले आए। लड़की को कहा गया कि रानियां चलना है तथा कपड़े बगैरा खरीदकर लाने हैं। लड़की को जब शक हुआ तो उसने शोर मचाकर झगडऩा शुरू कर दिया और लोग इक_े हो गये। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली तो तुरंत थाना प्रभारी महासिंह ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ उक्त स्थान पर दबिश देकर उक्त आरोपियों काबू कर लिया। जबकि लक्खा सिंह मौका से भागने में कामयाब हो गया। थाना प्रभारी महासिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को आज इलाका मजिस्ट्रेट श्रीमती पायल मित्तल की अदालत में पेश किया जाएगा, जबकि लक्खा सिंह को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: