31 जुलाई 2010

रूठी पत्नी न मानी तो कीटनाशक गटकी

डबवाली (लहू की लौ) पत्नी के घर आने से इंकार करने पर पति ने कीटनाशक गटक लिया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल लेजाया गया। युवक ही हालत गंभीर बनी हुई है। घटना पंजाब के निकटवर्ती गांव डूमवाली की है।
गांव डूमवाली निवासी लाभ सिंह (20) की शादी एक वर्ष पूर्व गिदड़बाहा निवासी अमरीक सिंह की पुत्री सोनू से हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद दोनों में अनबन रहने लगी। करीब एक सप्ताह पूर्व सोनू रूठकर अपने मायके चली गई। पत्नी के वियोग में तड़प रहा लाभ सिंह बार-बार उसे घर वापिस आने के लिए कहने लगा। लेकिन सोनू नहीं मानी। लाभ सिंह के पिता रोशन सिंह निवासी डूमवाली ने बताया कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर तकरार चलती रहती थी। उसने भी अनबन की वजह पता करने का प्रयास किया। लेकिन दोनों ने उसे कुछ भी नहीं बताया।
रोशन सिंह के अनुसार एक सप्ताह पूर्व सोनू की माता मनजीत कौर डूमवाली आई और सोनू को अपने साथ गिदड़बाहा ले गई। उसका बेटा लाभ मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। पत्नी को घर वापिस लाने के लिए उसने काफी कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी। गुरूवार शाम को लाभ सिंह ने फिर फोन किया और सोनू को घर वापिस आने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं मानी। गुस्साए लाभ सिंह ने कीटनाशक गटक लिया। इसका पता उसकी पत्नी इन्द्रजीत कौर को लगा और उसने शोर मचा दिया।
गंभीर अवस्था में लाभ सिंह को डबवाली के सरकारी अस्पताल में लाया गया। चिकित्सक ने उसे सिरसा रैफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए डबवाली के एक प्राईवेट अस्पताल में ले गए।
थाना संगत के प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप सिंह भाटी ने कहा कि उनके पास मामला आया है लेकिन अभी ब्यान लेने बाकी हैं। उसके बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: