11 नवंबर 2009

मां से छेड़छाड़, बाप को पीटा

डबवाली (लहू की लौ) कलियुग में मां और बेटों के रिश्ते भी तार-तार हो रहे हैं। जिसके चलते समाज में अनैतिकता फैल रही है।
गांव डबवाली की लक्ष्मी देवी ने आरोप लगाया कि उसके पति की मौत हो गई थी और इसके बाद उसने अपने जेठ के साथ शादी रचा ली थी। उसके जेठ के दो बेटे हैं और दोनों ही विवाहिता हैं। सोमवार रात करीब 12 बजे उसके बेटे लक्ष्मण और दर्शन ने उससे छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जिस पर उसने एतराज जताया और इसकी जानकारी अपने पति सुरजीत सिंह को दी।
घायल सुरजीत सिंह के अनुसार जब उसने अपने लड़कों को इस हरकत के लिए रोका तो उसके बेटों ने लोहे का कलम्प उठाकर उसके सिर पर दे मारा। जिससे उसे चोटें आई और मंगलवार सुबह उसकी पत्नी लक्ष्मी घायल अवस्था में उसे अस्पताल लेकर आई।

कोई टिप्पणी नहीं: