03 सितंबर 2009

पैक्स चुनाव में इनेलो का दबदबा

डबवाली (लहू की लौ) दि डबवाली प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लि. डबवाली (तह. डबवाली) के प्रबन्धक कमेटी पद के चुनाव में 7 सदस्य चुने गये। जिनमें 5 सदस्य इनेलो समर्थित हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार इस चुनाव में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे और कुल 1716 मतदाताओं ने भाग लिया। जिनमें 1714 मत वैध पाये गये। कुल पांच बूथ बनाये गये थे। विजयी सदस्यों की घोषणा पीठासीन अधिकारी मनफूल सिंह ने की।
इन चुनावों में सात में से पांच स्थानों पर इनेलो ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर यह अहसास दिला दिया है कि डबवाली क्षेत्र में अभी भी इनेलो का वर्चस्व है। बताया जाता है कि इन चुनावों में इनेलो के गुरनाम सिंह खुईयांमलकाना, महिला रिजर्व पर गुरदेव कौर शेरगढ़, जगतार सिंह पन्नीवाला रूलदू, मनोहर सिंह दीवानखेड़ा, शिवचरण सिंह डबवाली, कांग्रेस के दरबारा सिंह शेरगढ़, बेअन्त सिंह पन्नीवाला रूलदू विजेताओं में शामिल हैं। इस चुनाव क्षेत्र गांव नीलियांवाली, पन्नीवाला रूलदू, खुईयांमलकाना, सांवतखेड़ा, दीवानखेड़ा और शेरगढ़ गांव आते हैं और उन्हीं के सहकारी समिति मतदाताओं ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: