03 सितंबर 2009

ससुरालजनों पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज

सिरसा (लहू की लौ) बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस सुत्रों के अनुसार गांव रघुआना निवासी मल सिंह की पुत्री अमनदीप कौर का विवाह कुछ समय पूर्व गांव जंडवाला जाटान निवासी मंगू सिंह पुत्र जंटा सिंह के साथ हुआ था। विवाह के बाद अमनदीप कौर को ससुराल पक्ष के द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त किया जाने लगा। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से परेशान अमनदीप कौर ने अदालत की शरण ली। अदालत ने बड़ागुढ़ा थाना पुलिस को पति मंगू सिंह, ससुर जंटा सिंह, सास जगतार कौर व जेठानी संत कौर के खिलाफ जान से मारने की धमकी तथा मारपीट करने का मामला दर्ज करने के आदेश दिए।

कोई टिप्पणी नहीं: