19 जून 2020

सुंदर नगर में पथराव कर रहे असामाजिक तत्व

डबवाली(लहू की लौ)सुंदर नगर में असामाजिक तत्व घरों में पथराव कर रहे हैं। जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों ने शहर थाना पुलिस में शिकायत करके असामाजिक तत्वों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सुंदर नगर निवासी कौर सिंह लखेसर ने बताया कि बुधवार रात करीब 10.30 बजे वह घर के आंगन में सोया हुआ था। उसका पौता भी उसके साथ सो रहा था। इसी दौरान घर के दरवाजे पर पत्थर टकराने की आवाज आई। उसने दरवाजा खोला तो पांच-छह लड़के भागकर पशुओं के तबेले की तरफ भाग गए। अंधेरा होने के कारण उनको पहचान नहीं सका। उसी समय उन्होंने लालचंद के घर में पत्थर मारे हैं। उन्होंने आरोपितों का पीछा करने की कोशिश की। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व भाग निकले। पुलिस ने शिकायत दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: