07 जनवरी 2011

लाल चौक में हर हाल में फहराएंगे तिरंगा

कालांवाली (नरेश सिंगला) भारतीय अस्मिता का प्रतीक तिरंगा जिसके लिए कुर्बानी देकर हर हिन्दुस्तानी धन्य महसूस करता है। तिरंगा आस्था का प्रतीक है उसी तिरंगे के बारे में कुछ देशद्रोही तत्वों द्वारा यह कहना कि लाल चौंक पर तिरंगा नहीं फहराने देंगे उनकी संकुचित मानसिकता को प्रदर्शित करता है, ऐसे लोगों को हिन्दुस्तान में रहने का कोई हक नहीं है। परन्तु केन्द्र सरकार की नपुंसकता के चलते मोहम्मद यसिन मलिक जैसा कुच्चा सा नेता आए दिन ऐसे बयान देता रहता है।
ये शब्द भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला सिरसा के अध्यक्ष नरेश गर्ग ने गुरूवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि तिरंगा न फहराने देने की बातें करने वाले लोग भारत में रहते हैं। भारत की खाते हैं और पैरवी करते हैं, पाकिस्तान जैसे आतंकी मुल्क की, ऐसे लोगों को जेल में बन्द करके उन पर देशद्रोह का मुकद्दमा दर्ज होना चाहिए। यदि उन्होंने पाकिस्तान सांसद पर भी तिरंगा ध्वज लहराने की ठान ली तो भारतीय युवा मोर्चा पाकिस्तान में भी तिरंगा लहराने की हिम्मत रखता है और यासीन मलिक जैसे गिदड़ भारतीय युवा शेरों का कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री जितेन्द्र गर्ग औढां, जिला सचिव संजय गर्ग, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सोनी भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: