21 जनवरी 2010

अब महिला हॉकी टीम को भी 'शिव' ने दिया सहारा

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुछ दिनों पहले हॉकी इंडिया के खिलाडि़यों को आर्थिक सहायता देने के ऐलान के बाद देश में हॉकी इंडिया पर भी मंडरा रहे आर्थिक तंगी के चतले सहारा देंगे। श्री चौहान ने देश की पुरुष हॉकी टीम की तरह ही महिला हॉकी टीम को भी आर्थिक सहायता देने का गुरुवार को यहां ऐलान किया। इसके लिए वह दिल्ली में खेल मंत्री से भी चर्चा करेंगे। हालांकि उन्होंने कहाकि यह सहायता केंद्र सरकार के पास जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पुरुष हॉकी खिलाडियों की पैसों की मांग पूरी होने के बाद महिला हॉकी खिलाडियों ने हॉकी इंडिया से पैसों की मांग कर डाली है। हालांकि महिला हॉकी के खिलाडि़यों ने पुरुष हॉकी के खिला$िडयों की तरह न तो हड़ताल की और न ही ह$डताल की चेतावनी दी, पर इतना जरूर किया, जिससे उनकी बात शासन-प्रशासन तक पहुंच जाए और उनकी प्रेक्टिस भी प्रभावित न हो। किन्तु इतना जरूर है कि उन्होंने इसके लिए एक अलग रास्ता अख्तियार किया, जिसके तहत जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वह विरोध स्वरूप बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलेंगीं। हालांकि इस मांग के माने जाने पर वह हड़ताल पर जाने की घोषणा करेंगी।
महिला हॉकी इंडिया की खिलाडि़यों ने बुधवार को गांधीगिरी के रूप में भोपाल स्थित सिंडीकेट बैंक में एक खाता (७७०५२०१०००२९७०-टीटीनगर ब्रांच) भी खुलवाया है, जिसके माध्यम से गरीब हॉकी खिला$िडयों की मदद की जाएगी। यह खाता कप्तान सुरिंदर कौर, ममता खरब, दीपिका मूर्ति और सुभद्रा प्रधान के नाम पर संयुक्त रूप से खुला है। इस दौरान हॉकी इंडिया की महिला खिलाडि़यों ने पुरुष खिलाडि़यों के समान ही फीस व अन्य भत्तों की मांग की, लेकिन वहां से जवाब मिला कि हमने सारा पैसा पुरुष खिला$िडयों पर खर्च कर दिया है। अभी आपके लिए कुछ नहीं हो सकता। इसके बाद महिला हॉकी खिलाडि़यों ने आपस में विचार विमर्श कर यह फैसला लिया है कि हम अपनी गरीब साथी खिलाडियों की मदद खुद करेंगी। उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला हॉकी खिलाडी इन दिनों भोपाल के साई रीजनल सेंटर पर नेशनल कैम्प में हिस्सा ले रही हैं। यह कैम्प सात फरवरी तक चलेगा। इसमें देशभर की शीर्ष ३८ खिला$डी शामिल हैं। सात फरवरी के बाद दस दिन का विश्राम है। फिर खिला$डी भोपाल में १४ फरवरी को एकत्र होंगी और जापान टूर के लिए अभ्यास करेंगी। वैसे भी कामनवेल्थ गेम्स तक भारतीय महिला हाकी खिलाडि़यों का नेशनल कैंप भोपाल को आबंटित है।

कोई टिप्पणी नहीं: