16 दिसंबर 2009

मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

डबवाली (लहू की लौ) यहां के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के प्रांगण में हरियाणा कर्मचारी महासंघ तहसील डबवाली की चुनावी सभा जीत सिंह जिला सचिव की अध्यक्षता में हुई। सभा में विभिन्न विभागों के सैंकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में हरियाणा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
सभा को सम्बोधित करते हुए हरियाणा कर्मचारी महासंघ के उपप्रधान मनोज कुमार ने सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए मांग की कि नये ग्रेड का 60 प्रतिशत बकाया तुरन्त दिया जाये। विभिन्न विभागों के अस्थाई कर्मचारी पक्के किये जायें। खाली रिक्त पद पक्की भर्ती से भरे जायें तथा मृतक कर्मचारियों के सदस्य को 1995 से पूर्व की तरह नौकरी दी जाये।
सभा में कर्मचारी महासंघ की तहसील कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें ओपी शर्मा प्रधान, जसविन्द्र सिंह बराड़, पाल सिंह उपप्रधान, राजकुमार वरिष्ठ उपप्रधान, जयवीर शर्मा सचिव, राम अवतार कोषाध्यक्ष, सुरेश कडवासरा संगठन सचिव, जीत सिंह, हरपाल सिंह प्रचार सचिव, जोगिन्द्र सिंह, सुभाष चन्द्र पीएच संयुक्त सचिव, प्रेम कुमार मुख्य सलाहकार चुने गये।

कोई टिप्पणी नहीं: