08 नवंबर 2009

दुर्घटना में दो की मौत

डबवाली (लहू की लौ) गांव अलीकां नहर के पास शुक्रवार रात को एक कार को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। कार में सवार दो व्यक्तियों की मौका पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव गोदीकां का रामकुमार पुत्र नानू राम अपनी पारिवारिक कार से डबवाली में गेहूं का बीज लेने के लिए आया हुआ था। शाम को वापिस गांव लौट रहा था और उसके साथ उन्हीं के गांव का राय सिंह पुत्र भागीरथ भी था। वह भी बीज लेकर गांव लौट रहा था। उनकी कार जैसे ही गांव अलीकां की नहर के नजदीक पहुंची तो कोई अज्ञात वाहन कार से टक्कर मारकर फरार हो गया। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौका पर ही रामकुमार और राय सिंह की मौत हो गई। इस दुर्घटना की सूचना पाकर मौका पर पहुंची पुलिस एम्बूलैंस ने क्षतिग्रस्त कार में से दोनों को निकाला और सिविल अस्पताल डबवाली पहुंचाया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव उनके वारिसों को सौंप दिये। थाना शहर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: