24 नवंबर 2009

झगड़ों में वृद्ध महिलाओं सहित तीन घायल

डबवाली (लहू की लौ) यहां के इन्दिरा नगर में रविवार रात को ऊंची आवाज में अश्लील गीत लगाने को रोकने पर तेजधार हथियार चले। जिसमें एक पक्ष के वृद्ध महिला सहित दो जने घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए डबवाली के सिविल अस्पताल में लाया गया।
परमजीत कौर पत्नी प्रितपाल सिंह ने बताया कि रविवार रात को उनके पड़ौसी बलदेव के लड़के सतपाल ने ऊंची आवाज में अपने मोबाइल पर अश्लील गीत लगाये हुए थे। जिस पर उसके पति प्रितपाल सिंह ने एतराज किया और उसे उलाहना देने के लिए वह गली में सतपाल के पास गया। लेकिन सतपाल नहीं माना और उसने अपने पिता बलदेव सिंह के साथ तेजधार हथियारों से प्रितपाल सिंह व उसकी सास सुरजीत कौर पत्नी मुख्तियार सिंह पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें डबवाली के सिविल अस्पताल में लाया गया।
इधर गांव हैबूआना में सोमवार सुबह पानी की मोटर को लेकर हुए एक झगड़े में एक महिला घायल हो गई। डबवाली के सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन अमरजीत कौर पत्नी जसवीर सिंह ने बताया कि आज सुबह अचानक उनके पड़ौसी अजमेर सिंह पुत्र हजूर सिंह, सेवक सिंह, गाशी सिंह पुत्रान राज सिंह, बलकरण, बलविन्द्र सिंह पुत्रान इकबाल सिंह बगैरा ने उनके घर में घुसकर उसके पुत्र गुरदीप पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। लेकिन जब उसने अपने पुत्र को आरोपियों से छुड़वाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके चोटें मारी।

कोई टिप्पणी नहीं: