24 नवंबर 2009

उठी आवाज कुडी चंगी के मुंडा चंगा


डबवाली (लहू की लौ) यूथ वैल्फेयर फेडरेशन महिला विंग के तत्वाधान में नशा उन्मूलन, कन्या भ्रूण हत्या विरोधी और वेश्यावृति उन्मूलन को लेकर सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई। जिसको एसएमओ डॉ. राजकुमार तथा थाना शहर प्रभारी वीरेन्द्र सिंह ने हरी झण्डी देकर रवाना किया।
इस रैली का नेतृत्व महिला विंग की अध्यक्ष रूपा मिढ़ा कर रही थी। यह रैली नई अनाज मण्डी ए ब्लाक के सामने से शुरू होकर मुख्य बाजार से होती हुई नगर की विभिन्न गलियों व सड़कों से गुजरती हुई वापिस नई अनाज मण्डी में पहुंची। इससे पूर्व नई अनाज मण्डी के सामने एक नाटक द्वारा उपरोक्त सामाजिक बुराईयों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया।
इस मौके पर महिला विंग की सदस्यों ने भ्रूण हत्या व नशाखोरी पर अपने विचार प्रकट किये। नाटक *कुडी चंगी-के मुंडा चंगा* द्वारा सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष किया गया। उपस्थित लोगों ने हाथ खड़े करके उपरोक्त बुराईयों के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर जागरूकता रैली के मुख्यातिथि एसएमओ डॉ. राजकुमार ने कहा कि स्वच्छता का मतलब केवल साफ कपड़े पहनना नहीं है। बल्कि मानसिक रूप से भी साफ होकर सामाजिक बुराईयों के खिलाफ लडऩा भी है। उनके अनुसार अल्ट्रासाऊंड का आविष्कार वैज्ञानिकों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम की सहायता के लिए किया था, लेकिन मनुष्य की गलत विचारधारा के चलते इसे कुछ लोगों ने भ्रूण हत्या के रूप में प्रयोग करना शुरू कर दिया। उनके अनुसार नशों की प्रवृत्ति भी बदली है। पहले केवल शराब नशा थी लेकिन अब आयोडेक्स और खांसी की दवाएं भी नशेडिय़ों के लिए नशा बन गई हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. सीता राम, तहसीलदार राजेन्द्र कुमार, दीपक कौशल एडवोकेट, पार्षद विनोद बांसल, पार्षद सुखविन्द्र सरां, पार्षद सुभाष मित्तल, एसडीई रमेश कम्बोज, रामलाल बागड़ी, प्रकाश चन्द बांसल, जसवन्त सिंह बराड़, बहादर सिंह कूका, पवन गर्ग, आचार्य रमेश सचदेवा, वेदप्रकाश भारती, राजकुमार पटवारी, आशा वाल्मीकि, रविन्द्र छाबड़ा, ओमप्रकाश कानूनगो, राजेश जुनेजा बिल्लू, अमरजीत इन्सां, जवाहर कामरा, राजेन्द्र सरां एडवोकेट, जगदीप सिंह एडवोकेट, प्यारे लाल ब्लाक समिति सदस्य आदि उपस्थित थे। इस मौके पर मंच का संचालन विंग की सदस्य महक ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: