19 नवंबर 2009

वर्ष 2010 के दौरान होने वाले सार्वजनिक अवकाश घोषित

डबवाली (लहू की लौ) हरियाणा सरकार ने अपने कार्यालयों में वर्ष 2010 के दौरान होने वाले सार्वजनिक अवकाश अधिसूचित किये हैं।
सभी शनिवार और रविवार। अन्य दूसरे अवकाशों में गुरु गोबिन्द सिंह जयन्ती (5 जनवरी), सर छोटू राम जयन्ती एवं बसन्त पंचमी (20 जनवरी), गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), , महर्षि दयानन्द सरस्वती जयन्ती (8 फरवरी), महाशिवरात्रि (12 फरवरी), होली (1 मार्च), रामनवमी (24मार्च), वैसाखी (14 अप्रैल), डॉ0 बी. आर. अम्बेदकर जयन्ती (14 अप्रैल), महाराणा प्रताप जयन्ती (15 जून), तीज (12 अगस्त), जन्माष्टïमी (2 सितम्बर), हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस (23 सितम्बर) महाराजा अग्रसेन जयंती (8 अक्तूबर), महर्षि वाल्मीकि जयन्ती (22 अक्तूबर), हरियाणा दिवस (1 नवम्बर), दिवाली (5 नवम्बर), ईद-उल-जूहा (बकरीद) (17 नवम्बर)शामिल हैं।
अवकाश के दिन आने वाले जिन त्यौहारों को इस सूची में शामिल नहीं किया गया है, वे इस प्रकार हैं-गुरु रविदास जयन्ती (30 जनवरी), महावीर जयन्ती (28 मार्च), भगवान परशुराम जयंती (16 मई), संत कबीर जयंती (26 जून), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), ईद-उल-फितर (11 सितम्बर), महात्मा गांधी जयन्ती (2अक्तूबर) विश्वकर्मा दिवस (6 नवम्बर), गुरूनानक जयंती (21 नवम्बर), क्रिसमिस दिवस (25 दिसम्बर) तथा शहीद उधम सिंह जयंती (26 दिसम्बर)शामिल हैं।
कर्मचारी निम्न प्रतिबन्धित अवकाशों में से कोई दो अवकाश ले सकते हैं। ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उल-नबी (27 फरवरी), गुड फ्राईडे (2 अप्रैल), बुद्घ पूर्णिमा (27 मई), गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस (16 जून), शहीद उधम सिंह शहीदी दिवस (31 जुलाई), रक्षा बंधन (24 अगस्त), करवा चौथ (26 अक्तूबर), गोवर्धन पूजा (6 नवम्बर), गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस (24 नवम्बर) तथा मुहर्रम (17 दिसम्बर)।
निम्न दिवसों पर परक्राम्य लिखित अधिनियम 1881 की धारा 25 के तहत अवकाश रहेगा। सरकार ने राज्य में वर्ष 2010 के लिए परक्राम्य लिखित अधिनियम 1881 की धारा 25 के तहत (न्यायिक अदालतों को छोड़कर) भी सार्वजनिक अवकाश अधिसूचित किए हैं, वे इस प्रकार हैं:- सभी रविवार, गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), गुरु रविदास जयन्ती (30 जनवरी), महाशिवरात्रि (12 फरवरी), होली (1 मार्च), महावीर जयन्ती (28 मार्च), बैंक अवकाश (1 अप्रैल), डॉ0 बी. आर. अम्बेदकर जयन्ती (14 अप्रैल), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), जन्माष्टमïी (2 सितम्बर), ईद-उल-फितर (11 सितम्बर), अद्र्घवार्षिक बैंक अवकाश (30 सितम्बर), महात्मा गांधी जयंती (2 अक्तूबर), दशहरा (17 अक्तूबर), महर्षि वाल्मीकि जयन्ती (22 अक्तूबर), दीवाली (5 नवम्बर), गुरु नानक देव जयन्ती (21 नवम्बर) तथा क्रिसमस दिवस (25 दिसम्बर)।

कोई टिप्पणी नहीं: