13 सितंबर 2009

ब्रम्हा, विष्णु, महेश का दर्जा गांधी, नेहरू और जिन्ना को

भोपाल, 13 सितंबर। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री जयराम रमेश का कहना है कि निस्संदेह भारतीय राजनीति के ब्रम्हा, विष्णु, महेश का दर्जा महात्मा गांधी, पं. नेहरू और मो. अली जिन्ना को प्राप्त है। बीजेपी पर हमला बोलते हुए रमेश जयराम ने कहा कि गांघी, नेहरू और जिन्ना भारतीय राजनीति के ब्रम्हा, विष्णु, महेश थे।
मघ्य प्रदेश के दौरे पर आए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयराम पत्रकारों से चर्चा में एक सवाल के जबाव में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के प्रति भारतीय जनता पार्टी की नफरत जिन्ना के प्रति प्रेम के रूप मे फूटी है। उनसे भाजपा में जिन्ना को लेकर मचे बवाल पर सवाल किया गया था। उन्होंने कहा कि पूर्व में बीजेपी गांधी के प्रति विद्वेष रखती थी, लेकिन अब नेहरू के प्रति उसने आक्रामक रूख अपनाया है। इसी वजह से बीजेपी के नेता अब जिन्ना से प्रेम करने लगे है।

कोई टिप्पणी नहीं: