13 सितंबर 2009

पाक में 16 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

इस्लामाबाद, 13 सितंबर। पाकिस्तानी अधिकारियों ने देश की समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। मेरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी द्वारा पकडी गई तीन नौकाओं पर सवार इन मछुआरों को शनिवार को कराची ले जाया गया। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान के एक्सक्लूसिव इकॉनोमिक जोन का अतिक्रमण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चिकित्सीय परीक्षण और खुफिया एजेंसियों द्वारा पूछताछ के बाद मछुआरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इन मछुआरों को सोमवार को अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। भारत और पाक समुद्री सीमा उल्लंघन के आरोप में हर साल अनेक मछुआरों को गिरफ्तार करते हैं। कई बार तो मछुआरों को अनेक वर्षो तक जेल में रहना पडता है।

कोई टिप्पणी नहीं: