08 जून 2020

मेडिकल तथा हेरोइन तस्करी में शामिल दो आरोपित काबू

डबवाली(लहू की लौ)शहर थाना पुलिस के एएसआइ सुरेश कुमार ने गांव पथराला निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ सोनी को गिरफ्तार किया है। उस पर नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां आपूर्ति करने का आरोप है। पुलिस ने 27 मई 2020 को गुरपाल सिंह उर्फ तेजू निवासी गांव रोहन थाना रोडी, लवप्रीत उर्फ दोदा निवासी गांव मैहना को नशे में प्रयोग होने वाली 250 गोलियों समेत गिरफ्तार किया है। उस समय आरोपितों ने सोनी का नाम उगला था। पुलिस को बताया था कि उन्हें गोलियां पथराला गांव में सप्लाई की गई थी।
एक अन्य मामले में शहर थाना पुलिस के एएसआइ जगमीत सिंह ने हेरोइन तस्कर जगजीत सिंह उर्फ सरपंच निवासी गांव गुरथड़ी थाना संंगत (बठिंडा) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 2 मई को गांव सकताखेड़ा निवासी टीटू, डबवाली के चौहान नगर निवासी गुुरसेवक सिंह तथा सतीश कुमार को 155 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए आरोपितों ने सरपंच का नाम लेकर बताया था कि उपरोक्त नशीले पदार्थ की सप्लाई गांव पथराला में की गई थी।                                                                                      नशीले पदार्थों की तस्करी में वांछित आरोपितों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में हेरोइन तथा मेडिकल नशा सप्लाई करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। -सत्यवान, प्रभारी, शहर थाना डबवाली

कोई टिप्पणी नहीं: