30 जनवरी 2017

पांच सड़कों के निर्माण के लिए 6.76 करोड़ मांगे


17 दिसंबर 2016 को डबवाली में सीएम ने घोषित की थी पांच सड़कें

काम                                  अनुमानित लागत
नीलियांवाली से खुईयांमलकाना टोल पलाजा (0 से 1.45 किमी) 112.00
नौरंग से पंजाब बॉर्डर तक (0 से 1.65 किमी)         128.78
लोहगढ़ से वडिंगखेड़ा पंजाब सीमा तक (0 से 1.60 किमी) 129.08
टिप्पी से मिठड़ी (0 से 1.75 किमी)                132.58
पिपली से असीर (0 से 2.85 किमी)                       174.10
कुल लागत                               676.54 लाख रुपए

डबवाली (लहू की लौ) सीएम मनोहर लाल की घोषणाओं पर काम शुरु हो गया है। लोक निर्माण विभाग (भवन एवं पथ) ने पांच सड़कों का अनुमानित अस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा है। जिन पर करीब 6.76 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सीएम की घोषणाओं पर एक माह के भीतर काम शुरु होने की उम्मीद जताई जा रही है। सीएम मनोहर लाल ने 17 दिसंबर 2016 को विकास रैली के दौरान विधानसभा क्षेत्र डबवाली के लिए कई घोषणाएं की थी। जिस पर संबंधित महकमों ने काम शुरु करते हुए अस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए भेजने शुरु कर दिए हैं। चूंकि सीएम ने रैली के दौरान कहा था कि वे प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में जाकर रैलियां कर रहे हैं। वहां घोषणाएं कर रहे हैं। करीब 90 विधानसभा क्षेत्रों में 3500 घोषणाएं की हैं। ज्यादातर घोषणाओं पर काम शुरु हो चुका है। वर्ष 2017 में सभी घोषणाएं पूरी करने का प्रयास रहेगा। ऐसे में सभी विभाग सीएम घोषणाओं को तुरंत निपटाने के लिए प्रयासरत दिख रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: