13 दिसंबर 2014

राजा राम स्कूल के विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष की जानकारी ली



डबवाली (लहू की लौ) राजा राम कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्रा-छात्राओं ने कपूरथला स्थित पुष्पा गुजराल साईंस सिटी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान सबसे पहले बच्चों ने प्लेनेटोरियम देखा व अंतरक्षि संबंधी जानकारी ली। उन्होंने जाना कि विश्व में चंद्रमा पर रहने के लिए आवश्यक परिस्थितियों की खोज की प्रतियोगिता प्रारंभ हो चुकी है। इसके अतिरिक्त चंद्रमा पर हुई खोज से संबंधित जानकारी भी उन्हें मिली। दूसरे चरण में बच्चों ने वरच्युल वल्र्ड के तहत 3डी व लेजर प्रदर्शन देखा। क्लाईमेंट थियेटर के माध्यम से मौसम परिवर्तन के बारे में विस्तार से जाना। वातावरण में बदलाव के कारण व इसके लिए कौन जिम्मेदार है के बारे में जानकारी प्राप्त की। डायनासोर पार्क में डायनासोर की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उर्जा पार्क में बच्चों ने उर्जा प्राप्ति के स्त्रोत , विभिन्न प्रकार के उर्जा मॉडल तथा ऊर्जा बचाने के तरीकों के बारे में ज्ञान हासिल किया। इसके अतिरिक्त पुष्पा गुजराल साईंस सिटी में स्थित साईंस ऑफ स्पोर्टस, साईबर साईंस, फन साईंस, मानव संरचना व अन्य जानकारियां एकत्रित की। इसके साथ बच्चों ने बोटिंग का आनंद उठाया। यह शैक्षणिक भ्रमण एनसीसी एयरविंग अधिकारी सत्यपाल जोशी, भौतिक व रसायन प्रवक्ता शीनम, रिंकल, आरती तथा क्लर्क घनश्याम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इससे पहले विद्यालय प्रिंसीपल प्रवीण कुमार गौड़ ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों के दल को साईंस सिटी कपूरथला के लिए रवाना किया।

कोई टिप्पणी नहीं: