07 अगस्त 2011

विवाद से आहत महिला ने की खुदकुशी की कोशिश


डबवाली (लहू की लौ) घर में विवाद होने पर आहत एक रिटायर्ड एसडीओ की धर्मपत्नी ने शनिवार को रेलगाड़ी के आगे आकर जान देने की कोशिश की। गाड़ी की फेट लगने से महिला घायल हो गई। मौका पर पहुंचे डबवाली जन सहारा सेवा संस्था के सदस्यों ने उपचार के लिए महिला को राजकीय अस्पताल में पहुंचाया।
दर्पण सिनेमा के पीछे रहने वाले वाटर सप्लाई एण्ड सैनीटेशन पंजाब से रिटायर्ड एसडीओ बलवंत सिंह के घर में कुछ रोज पहले विवाद हुआ था। विवाद से उनकी 55 वर्षीय पत्नी मनजीत कौर आहत थी। इसी वजह से वह शनिवार को घर से रेलवे लाईन पर आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब सवा 11 बजे साईं मंदिर के निकट डबवाली रेलवे स्टेशन से बठिंडा की ओर जा रही गाड़ी के आगे आने का प्रयास किया। गाड़ी चालक ने महिला की हरकतों को देखते हुए गाड़ी धीमे कर ली। इसी दौरान महिला गाड़ी की फेट लगने के कारण दूर जा गिरी। उसके सिर, बाजू पर गंभीर चोट आई। गाड़ी भी कई देर तक रूकी रही।
गाड़ी में सवार होकर बठिंडा जा रहे वार्ड नं. 16 निवासी सर्वजीत सिंह राजा सरां ने फूर्ति दिखाते हुए डबवाली जन सहारा सेवा संस्था को मौके पर बुलाया और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिरसा रैफर कर दिया। लेकिन उसके परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे लधियाना के एक निजी अस्पताल में ले गए। महिला की हालत अभी भी  गंभीर बनी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: