18 दिसंबर 2010

क्रिसमिस-डे पर सांता कलॉज ने बांटी टॉफियां

डबवाली (लहू की लौ) सेंट जोसफ हाई स्कूल में शुक्रवार को केक काटकर क्रिसमिस-डे मनाया गया। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सांता क्लोज प्रेम का संदेश देने विद्यालय प्रांगण में उतरे। उन्होंने नन्हें-मुन्नों को टॉफियां बांटी।
शब्द गायन प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। प्रथम वर्ग में 6वीं बी प्रथम, 5वीं ए द्वितीय, 6वीं ए तृतीय रही। दूसरे वर्ग में 7वीं बी + 8वीं बी प्रथम, 7वीं एक द्वितीय तथा 8वीं ए+8वीं सी तृतीय रही। तीसरे वर्ग में 9वीं ए, 9वीं बी ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान पाया।
आकर्षक परिधान पहने नन्हे-मुन्नों में खेल मुकाबले भी करवाए गए। गुब्बारा फोडऩे में एलकेजी का गुरकीरत सिंह प्रथम, यूकेजी का आकाश द्वितीय रहा। पत्थर इक्ट्ठा करके डिब्बा भरने में पहली क्लास के पवनदीप ने बाजी मारी। जबकि दूसरा का गुरप्यास द्वितीय रहा। पूंछ नोचना प्रतियोगिता में दूसरी का असीम प्रथम, तीसरी का बलकार दूसरे स्थान पर रहा। कॉक एण्ड हेन कम्पीटीशन लड़कों में 6वीं का गुरिन्द्र प्रथम, हरजोत द्वितीय, लड़कियों में 5वीं की चेष्ठा ने पहला, चौथी की तानिया ने दूसरा स्थान अर्जित किया। मटका तोडऩे में 7वीं ए का राहुल प्रथम, 7वीं बी का नवप्रीत द्वितीय रहा। इसी प्रकार तम्बोला में 6वीं से पुनीत, 7वीं से आजादवीर और 6वीं से प्रियंका बिश्नोई प्रथम रहे। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका फादर नोमन, सिस्टर सलमा तथा ब्रदर डेविड ने निभाई।
इससे पूर्व कार्यक्रम की मुख्यातिथि सिस्टर निशा अध्यक्षा दीपांजलि ट्रस्ट, प्रिंसीपल फादर पाशो गोनजालविस ने संयुक्त रूप से केक काटा। इस मौके पर फादर मैनेजर रोजारिया भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: