20 अक्तूबर 2010

कांग्रेस सम्मानित नहीं, अपमानित करती है-अभय चौटाला

डबवाली (लहू की लौ) ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस कभी किसी को सम्मानित नहीं कर सकती। गरीबी, महंगाई, भ्रष्टाचार का बोझ लादकर अपमानित जरूर कर सकती है। वे सोमवार को चौधरी मार्किट में तेलूराम बांसल के व्यापारिक संस्थान पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
इनेलो नेता ने कहा कि चौ. देवीलाल ने हरियाणा को अलग राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। पार्टी ने हर्ष साल 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उनका जन्म दिन मनाने का निर्णय लिया है। इस बार 1 नवंबर को उनके जन्म दिवस पर विशाल जनसभा करके सरकार की नाकामियों को जनता के समक्ष रखा जाएगा। इनेलो विधायक ने कहा कि कभी बंसीलाल का परिवार, तो कभी सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का परिवार अपने आपको हरियाणा का निर्माता करार देता है। लेकिन हकीकत यह है कि पंजाब से हरियाणा को अलग प्रदेश बनाकर देश में उसे पहचान देने का काम चौ. देवीलाल ने किया। जबकि उस समय कैबिनेट के पद पर विराजमान सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के पिता रणबीर सिंह हुड्डा प्रदेश के निर्माण में रोड़ा बने हुए थे। चापलूसी के सिवा ये लोग कुछ नहीं कर सकते। इन लोगों के तो खून में भी झूठ, मक्कारी और चपलूसी है। चापलूसी की वजह से आज भूपेन्द्र सिंह हुड्डा हरियाणा प्रदेश के सीएम बन बैठे हैं। एक सवाल के जवाब में चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री हुड्डा खेल में भी राजनीति करने में लगे हुए हैं। इनेलो ने 1 नवंबर को राष्ट्रमंडल खेलों में मैडल पाने वाले राज्य के खिलाडिय़ों को सम्मानित करने का निर्णय लिया था। लेकिन मुख्यमंत्री को डर था कि कहीं खिलाड़ी सम्मानित होकर इनेलो की ओर न चले जाएं। इसी डर के चलते मुख्यमंत्री ने खिलाडिय़ों को उसी दिन सम्मानित करने की घोषणा की। लेकिन इनेलो खेलों में राजनीति नहीं चाहती। खिलाडिय़ों को इनेलो एशियन गेम्स के बाद नए वर्ष के मौके पर सम्मानित करेगी।
अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो की ओर से साल 2001 में बनाई गई स्पोट्र्स पॉलिसी का ही परिणाम है कि आज हरियाणा का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। देश के 469 खिलाडिय़ों में से राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के मात्र 49 खिलाडिय़ों शामिल थे। जिनमें से 32 पदक हरियाणा के खिलाडिय़ों को मिले। जिसमें 16 गोल्ड, 8 सिल्वर और 8 ताम्र पदक शामिल हैं। इनेलो की स्पोट्र्स पॉलिसी को बेहतरीन पॉलिसी करार देकर उसे साल 2009 में राज्य में लागू करने वाली प्रदेश की सरकार इसे हुड्डा पॉलिसी कहकर मजे लूट रही है। इनेलो विधायक ने मांग की कि अगर हरियाणा सरकार खिलाडिय़ों की सच्ची हितैषी है तो वह राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड पदक लाने वाले प्रदेश के खिलाड़ी को 35 लाख, सिल्वर पदक लाने वाले खिलाड़ी को 25 लाख और ताम्र पदक लाने वाले खिलाड़ी को 20 लाख रूपए का पुरस्कार देकर सम्मानित करे। इसके साथ खिलाडिय़ों की कामयाबी के पीछे एसोसिएशन तथा अन्य लोगों को भी सम्मानित करे।
इससे पूर्व अभय सिंह चौटाला ने अग्रवाल धर्मशाला में इनेलो कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। उन्होंने रैली के संबंध में कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य रणवीर सिंह गंगवा, जिला परिषद सिरसा के अध्यक्ष डॉ. सीता राम, पदम जैन, रणवीर सिंह राणा, कुलदीप सिंह एडवोकेट,  डॉ. गिरधारी लाल, विनोद अरोड़ा, जगदीश अरोड़ा, बलदेव भीटीवाला, सर्वजीत सिंह मसीतां, नरेन्द्र सिंह बराड़, गुरप्रीत सिंह कुलार, दर्शन मोंगा, प्रिन्स जुनेजा, गुरजीत सिंह, टेकचन्द छाबड़ा, नीलकान्त मैहता लवली, प्रहलाद राय, महेन्द्र डूडी, सुरिन्द्र छिन्दा, सुखविन्द्र सरां, राजा पेन्टर, पुष्पा दैड़ान, विक्की शर्मा, जोगिन्द्र सिंह डाल आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: