22 मार्च 2010

महंगाई का विरोध : बिना दूध और चीनी के चाय पिलाई

डबवाली (लहू की लौ) देशव्यापी मंहगाई का विरोध शनिवार को डबवाली भाजपा ने अनूठे अंदाज से किया। यहां के बस स्टैण्ड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगो को बिना दूध और चीनी की चाय पिलाई एवं राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के नाम मंहगाई के खिलाफ ज्ञापन पर हस्ताक्षर करवाये। भाजपा की चाय और बढ़ती मंहगाई से खफा अन्य राजनैतिक दलों से संबधित लोग भी ज्ञापन पर हस्ताक्षर करते देखे गये।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्षा रेणू शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बेकाबू मंहगाई से त्रस्त भारत की जनता के सामने जहां अपने परिवार के लालन-पालन का संकट खड़ा हो गया है, वहीं कांग्रेस की सरकार के मंत्री इस समस्या के प्रभावी निदान की जगह जमाखोरी कर अपनी जेबें भरने में लगे हैं।
डबवाली भाजपा प्रभारी सतीश जग्गा, कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रभारी एस.डी.कपूर, मण्डल महामंत्री बलदेव सिंह मांगेआना आदि वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार को कोसते हुये कहा कि आम आदमी का नारा देकर सत्ता हथियाने वाली कांग्रेस के राज में आज आम आदमी अपने बदहाली पर खून के आंसू रो रहा है और केन्द्र सरकार की फाईव स्टार केबिनेट हर मौके पर नकारा साबित हो रही है। हस्ताक्षर अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमराज बांसल, कृष्ण ग्रोवर, नरेश बागड़ी, प्रवेश घई, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शकुन्तला बरेजा, शकुन्तला बागड़ी, कृष्ण कीनिया, राम किशन मैहता, डा. रितेश शर्मा, नन्द लाल, मन्नू राम शर्मा, रणधीर सिंह पन्नीवाला, जंगीर सिंह दिवानखेड़ा, पूर्ण चन्द, दाता राम, सतीश गर्ग सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: