21 नवंबर 2009

अजय सिंह चौटाला के उपाध्यक्ष बनने पर खेल प्रेमियों में उत्साह

डबवाली (लहू की लौ) विधायक अजय सिंह चौटाला के एशियाई टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष चुने जाने पर खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है।
अजय सिंह चौटाला वर्तमान में भारतीय टेबल टेनिस संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष है उनके नेतृत्व में टेबल टेनिस खेल ने देश में नई उंचाइयो को छुआ है। इनेलो कार्यकर्ताओं डा0 सीता राम, डा0 गिरधारी लाल, टेकचन्द छाबड़ा, जगरूप सिंह सक्ता खेड़ा, रणवीर राणा, गुरजीत सिंह पार्षद, महेन्द्र डूडी, नरेन्द्र बराड़, सर्वजीत मसीतां, दर्शन मोंगा, बलदेव गर्ग, महावीर सहारण, गुरचरण सिंह, राजेन्द्र सिंह व प्रहलाद सिंह ने अजय चौटाला की इस नियुक्ति पर उन्हें बधाई संदेश देते हुए उम्मीद जाहिर की है कि वे इस उच्च पद पर आसीन होकर अपने कुशल नेतृत्व द्वारा प्रदेश एंव देश में टेबल टेनिस को उच्च आयाम प्रदान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि अजय सिंह चौटाला व अभय सिंह चौटाला हमेशा से ही परम्परागत खेलो में विशेष रूचि लेते रहें है तथा अभय चौटाला जब से मुक्केबाजी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं मुक्केबाजी में आज हरियाणा प्रदेश का पूरे विश्व में विशेष स्थान है। इनेलो कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की कि टेबल टेनिस के खिलाड़ीयों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु श्री चौटाला विशेष प्रयास करेंगे तथा इस खेल के ढांचागत विकास में अहम योगदान करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: