04 सितंबर 2009

डीएवी में प्रतियोगिता आयोजित

डबवाली (लहू की लौ) यहां के डीएवी स्कूल में बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हिन्दी कविता गायन प्रतियोगिता में एलकेजी की सुनिधि और ताशू, कक्षा यूकेजी की आरूणिका बत्तरा, कक्षा प्रथम से अतुल कपूर, दूसरी से मानिक मिढ़ा ने प्रथम स्थान पाया। इस मौके पर मुख्याध्यापिका सरिता गोयल ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार दिये। इस मौके पर निर्णायक की भूमिका मधु गंभीर और भारती गिल ने निभाई। जबकि मंच का संचालन अनिता मिढ़ा ने बखूबी किया। प्रतियोगिता का संचालन आशा मिढ़ा और संजोली की देखरेख में हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं: