01 मई 2020

दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण

चंडीगढ़, 1 मई- हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
बाढड़ा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) श्री विरेंद्र सिंह को चरखी दादरी का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
चरखी दादरी (नामित) के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) श्री प्रीतपाल सिंह मोठसरा को बाढड़ा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: