01 जनवरी 2015

महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज

डबवाली (लहू की लौ) सदर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। सदर थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ौस में रहने वाला एक लड़का रात करीब साढ़े 8 बजे उनके घर में घुस आया। उससे जबरदस्ती करते हुये उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उससे मारपीट की। युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: