03 जनवरी 2011

इनेलो की राज्य कार्यकारिणी पुनर्गठित

डबवाली। इनेलो प्रमुख चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी राज्य कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। अशोक अरोडा की अध्यक्षता में गठित की गई नई राज्य कार्यकारिणी में पूर्व कृषि मंत्री  जसविंद्र सिंह संधु (कुरूक्षेत्र), कांता देवी (झज्जर), बलवान सिंह मायना (रोहतक), सतवीर वर्मा (हिसार), रामभगत गुप्ता (हिसार), राव अजीत सिंह (रेवाड़ी), सुरजीत सिंह सौंढ़ा (अंबाला) को प्रदेश उपाध्यक्ष, डबवाली के विधायक डा. अजयसिंह चौटाला को प्रधान महासचिव नियुक्त किया है।  प्रदेश के छह नए महासचिवों में पूर्व विधायक रामकुमार सैनी (सोनीपत), सुंदरलाल सेठी (रोहतक), अशोक शेरवाल (पंचकूला), डा. रामचंद्र जांगड़ा (जींद), डा. हरिचंद मिढ़ा विधायक (जींद), सुरेंद्र दहिया (सोनीपत) बनाए गए हैं।
इनके अलावा नए नियुक्त किए गए नौ प्रदेश सचिवों में श्रीमती सुमित्रा देवी (जींद), धर्मवीर बागोडिया (गुडगांव), अशोक कश्यप  विधायक (करनाल), करतार सिंह सैनी (जींद), सरेश मित्तल (पानीपत), बलदेव सिंह घनघस (भिवानी), राव अमरसिंह (महेंद्रगढ़), लीलाराम गुज्र्जर (कैथल), रामकुमार ऐबला (करनाल) शामिल हैं। इसके अलावा कलायत के विधायक रामपाल माजरा को संगठन सचिव व डा. के सी बांगड़ को प्रदेश प्रवक्ता और राजकुमार रिढाउ को प्रचार सचिव, ईश्वर नारा को सहप्रचार सचिव व कृष्णगुप्ता (सोनीपत) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इनेलो के नए जिलाध्यक्षो में विधायक प्रदीप चौधरी को पंचकूला, बलविंद्र सिंह पूनियां को अंबाला, बुटासिंह लूखी को कुरूक्षेत्र, कैलाश भगत कैथल, पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह बरवाला को जींद, पदम जैन को सिरसा, पूर्व विधायक निशान सिंह को फतेहाबाद, लौहारू के विधायक धर्मपाल ओबरा को भिवानी, उम्मेद लोहान को हिसार, विधायक राव बहादुर सिंह को महेंद्रगढ़, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत को गुडगांव, बलदेव अहलावलपुर को फरीदाबाद, धर्मपाल मकडौली को रोहतक, सतपाल पहलवान को झज्जर, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया को सोनीपत, शुगनचंद रोड़ को पानीपत, यशवीर राणा को करनाल, विधायक बिशनलाल सैनी को यमुनानगर, पूर्व चेयरमैन बदरूद्दीन को मेवात, महेंद्र चौहान को पलवल व सुनील चौधरी एडवोकेट को रेवाडी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पार्टी राज्य कार्यकारिणी के नए सदस्यों में यमुनानगर के पूर्व विधायक डा. मलिक चंद गंभीर, पूर्व विधायक कर्मसिंह डांगरा, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी, पूर्व विधायक जिले सिंह जाखड, पूर्व विधायक पवन दिवान, पूर्व विधायक सूरजभान काजल, इंद्र सिंह ढुल, राव होशियार सिंह, अमीचंद सहरावत, बलवीर सिंह बहादुरगढ, कुलदीप सिंह शेखपुरा, जयप्रकाश कंबोज, धर्मवीर सिहाग, मायाराम, दरियावसिंह एडवोकेट, हरफुलखान भट्टी, जयभगवान कश्यप, रणबीर दहिया, बलवान सुहाग, भूपेंद्र सिंह जुलानी, पूर्व विधायक भागी राम, पूर्व विधायक राकेश कंबोज, पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह कंबोज, पूर्व विधायक रणसिंह बैनिवाल, पूर्व विधायक ओमप्रकाश बेरी, पूर्व विधायक बलवीर बाली, पूर्व विधायक शाहिदा खान, कंवरजीत सिंह प्रिंस, राजेंद्र धानक, महेंद्रसिंह लाकडा, पूर्व मंत्री कंवलसिंह, राजेंद्र गोयल, पूर्व विधायक डा.सीताराम, जगमाल सिंह, बलिंद्र सिंह लंडा, श्रीमती अनीता गोस्वामी, पूर्व चेयरमैन महेंद्रसिंह सैनी, जसवीर सिंह जस्सा, कृष्णगोपाल त्यागी, अशोक शर्मा व खिल्लाराम नरवाल के अलावा पार्टी के सभी मौजूदा सांसद व विधायक कार्यकारिणी के सदस्य होंगे।
राज्य कार्यकारिणी में नियुक्त किए गए विशेष आमंत्रित सदस्यों में सुरेश कांसल, राजवीर संतौडी, ईश्वरसिंह पूजम, कर्नल गजराज सिंह, अशोक भारद्वाज, ओमप्रकाश काला, सुंदर सिंह मलिक, बाबूराम गोयल, सतपाल चौहान, रविंद्र बतौड, राजकुमार सैनी, मेजर उमराव सिंह शेरगिल, रामसिंह कोडवा, रामराज मेहता, सज्जन सिंह ढुल्ल, ओमप्रकाश गुप्ता, नरेश जैन, प्रहलाद शर्मा, मास्टर महेंद्र मोर, राजेंद्र गोयल, शिव कुमार गुप्ता, बनारसी दास बाल्मिकी, बलदेव बाल्मिकी, सतीश यादव, धर्मपाल गुप्ता, श्रीमती रेखा राणा, रामपाल राणा, अशोक गोयल (लिलू), रामभगत शर्मा, श्रीमती पूनम सांगवान, पन्नालाल जैन, सूरतसिंह खटक, सतीश भल्लौट, भानाराम सैनी, डा. के सी काजल, जसवंत सिंह चीमा व पूर्व आईएएस अधिकारी ओमप्रकाश इंदौरा व हवा सिंह धनखड़ भी शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: