09 दिसंबर 2010

हरियाणा में बनेगा हरियाणा मिट्टी कला बोर्ड

चण्डीगढ। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में मिट्टïी के बर्तन व सजावटी कलाकृत्तियां बनाने की परम्परागत हस्तकला को बढ़ावा देने के लिए 'हरियाणा मिट्टïी कला बोर्डÓ का गठन किया है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डïा ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड एक स्वायत निकाय होगी और इसकी कार्यावधि प्रथत दृष्टïांत में दो वर्ष के लिए होगी, जिसे सरकार द्वारा समय समय पर बढ़ाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड की एक स्थाई सील होगी। उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक उद्देश्य से मिट्टïी के बर्तन बनाने वाले और कुंभकारी करने वाले कलाकारों सहित और कलाकारों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जाएगा। देश के प्रतिष्ठिïत कलाकारों को लगाकर मिट्टïी के बर्तन, कुंभकारी और  कलाकृत्तियों के निर्माण में कौशल विकास सुविधाएं स्थापित की जाएंगी।
श्री हुड्डïा ने कहा कि बोर्ड इन वस्तुओं को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान भी आयोजित करेगा। बोर्ड विपणन तंत्र के लिए आरम्भिक उपाय करेगा और बिक्री आऊॅटलेट के प्रावधान के माध्यम से निर्मित वस्तुओं  की बिक्री को बढ़ावा देगा और नई रेंज के उत्पादों के विकास में पहल करेगा। बोर्ड कलाकारों द्वारा निर्मित और विकसित उत्पादों की प्रदर्शनियां भी आयोजित करेगा और उत्कृष्टï कलाकारों के लिए पुरस्कार का गठन करके प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया जाएगा।
श्री हुड्डïा ने कहा कि बोर्ड में पांच सदस्य होंगे, जिसमें एक अध्यक्ष, सदस्य सचिव सहित दो सरकारी सदस्य और सरकार द्वारा समय-समय पर नियुक्त दो गैर-सरकारी सदस्य शामिल होंगे। हरियाणा खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड का मुख्य क ार्यकारी अधिकारी बोर्ड का पदेन सदस्य सचिव होगा। बोर्ड के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों की नियुक्ति और कार्यकाल की नियम एवं शर्तें सरकार द्वारा निर्धारित किए जाएंगे।
    उन्होंने कहा कि बोर्ड राज्य सरकार की स्वीकृति से इसके प्रशासन के लिए नियम और विनियम बनाएगा। यह वर्ष में कम से कम एक बार या बोर्ड द्वारा निर्धारित कम से कम अन्तराल पर बैठक करेगा। बोर्ड की प्रत्येक बैठक की प्रोसिडिंगस की एक प्रति राज्य सरकार को भेजी जाएगी।
    श्री हुड्डïा ने कहा कि बोर्ड सरकार की पूर्व स्वीकृति से प्रशासनिक, तकनीकी,लिपिकीय और अन्य पद सजृत करेगा और समय समय पर जारी नियमों और निर्देशों के अनुसार नियुक्तियां करेगा। बोर्ड के खर्च राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध किए जाने वाले सहायता अनुदान में से किए जाएंगे।
    यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने कुरूक्षेत्र में हाल ही में आयोजित एक समारोह में मिट्टïी के बर्तनों के जीर्णोद्घार और बढ़ावा देने के लिए 'हरियाणा मिट्टïी कला बोर्डÓ का गठन करने की घोषणा की थी।
    हिसार में 12 दिसम्बर को आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय बीसी-ए समारोह के संयोजक कांगे्रस विधायक श्री राम निवास घोडेला ने इस बोर्ड के गठन का स्वागत किया है। उन्होंने समाज के पिछड़े और कमजोर वर्गों के सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए यह पहल करने हेतू इस समुदाय की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: