29 नवंबर 2010

डरा धमका कर राज करने वालों का समय खत्म-केवी सिंह

डबवाली (लहू की लौ) मुख्यमंत्री चौधरी भूपिन्द्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा के विकास में कोई कौर कसर नहीं छोड़ी है तथा कांग्रेस पार्टी ने कार्यकत्र्ताओं तथा आम जनता को पूरा मान-सम्मान दिया है।
यह बात शनिवार रात को मुख्यमंत्री हरियाणा के पूर्व विशेष कार्यकारी अधिकारी डा. के.वी. सिंह ने आज वार्ड 16 में मास्टर जगदीश के घर में कायकत्र्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह चौधरी भूपिन्द्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस पार्टी की जन हितेषी नीतियों का ही नतीजा है कि हरियाणा में विकास की हवा चल रही है तथा समाज के हर वर्ग को इन नीतियों का फायदा पहुंच रहा है। अब डरा-धमका कर वोट लेने वाले लोगों को जनता ने सबक सिखाना शुरु कर दिया है तथा लोग जात-पात से ऊपर उठकर विकास व शान्ति को तवज्जो देने लगे हैं। हम सभी को जागरुक होना होगा जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे और काम करने वाले लोग ही आगे आ सके।
डा. सिंह ने कहा कि एक मजबूत टीम हर वार्ड में बनानी होगी ताकि हम जनता में इनेलो पार्टी द्वारा बनाये गये डर के माहौल को खत्म कर सके और हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितेषी नीतियों का प्रचार प्रचार किया जा सके। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी के राज में लोग डर के हालात में जीते थे जबकि कांगे्रस के राज में ऐसे हालात नहीं है। चौधरी भूपिन्द्र सिंह हुड्डा की जनहितेषी नीतियों जैसे गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा के साथ वजीफा व कापी, किताबें, वर्दी व दोपहर का खाना देना और बुढ़ापा पैंशन में वृद्धि, गरीबों का निशुल्क इलाज, 100-100 गज के प्लाट, निशुल्क 200 लीटर की पानी की टंकी व निशुल्क कनेक्शन भी दिए गये। मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच के कारण ही आज बिजली की समस्या पर काफी हद तक काबू पा लिया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने नई खेल नीति लागू की जिससे कॉमनवैल्थ खेलों में सबसे ज्यादा पदक देश के लिए हरियाणा के खिलाडिय़ों ने जीते हैं और अभी चीन में चल रहे एशियाई खेलों में भी हरियाणा के खिलाडिय़ों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।
इस अवसर पर बलदेव राज शर्मा, केशव शर्मा, शहरी प्रधान पवन गर्ग, विनोद बांसल, सुरेन्द्र सिंह ठेकेदार, संदीप चौधरी, अमरजीत सिंह हवलदार, मास्टर जगदीश शर्मा, मलकीत सिंह मिस्त्री, गुरदयाल मिस्त्री, बलवीर मिस्त्री, सुनील जिन्दल, रविन्द्र बिन्दू, जगजीत सिंह, जसविन्द्र सिंह, मलकीत शर्मा, कमलजीत, शहरी युवा प्रधान अमन भारद्वाज, जितेन्द्र कुमार आदि कांग्रेस कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: