25 जुलाई 2010

बाढ़ पीडि़त महिला से बलात्कार करने के आरोपी गिरफ्तार

डबवाली (लहू की लौ) बाढ़ पीडि़त महिला से बलात्कार करने के आरोपी दो भाईयों को थाना शहर पुलिस ने शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। इधर अदालत ने पीडि़त महिला के 164 सीआरपीसी के तहत ब्यान भी दर्ज कर लिए।
थाना शहर डबवाली के प्रभारी एसआई विक्रम नेहरा ने बताया कि पीडि़त सिरसा की प्रेम सिंह ढाणी से बाढ़ के कारण उजड़ कर आए परमिन्द्र सिंह के मजदूर परिवार को गांव शेरगढ़ में पिरथी सिंह ने शरण दी थी। लेकिन उसके दो बेटों ने शरण को कलंकित करते हुए परमिन्द्र सिंह की पत्नी रजनी की अस्मत लूट ली और रजनी ने ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस तक अपनी पहुंच बनाई। पुलिस ने पीडि़ता के ब्यान पर शुक्रवार को मामला दर्ज करके आरोपियों की तालाश शुरू कर दी थी। आज शाम को आरोपी हरदीप सिंह तथा सोनू  पुत्रान पिरथी सिंह निवासी शेरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने यह भी बताया कि पीडि़ता ने अदालत में प्रस्तुत होकर 164सीआरपीसी के तहत उसके साथ हुए बलात्कार के ब्यान भी कलमबद्ध करवाए।

कोई टिप्पणी नहीं: