25 मार्च 2010

गूंगी लड़की से छेड़छाड़

औढ़ां (जितेन्द्र गर्ग) गांव खाईशेरगढ़ में एक नाबालिग गूंगी लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। ओढ़ां पुलिस ने लड़की के पिता बलबीर राम की शिकायत पर उसी गांव के रवींद्र कुमार पुत्र महावीर के खिलाफ बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। बलबीर राम ने अपने बयान में बताया कि उसकी 15 वर्षीय लड़की विनोद कुमारी जो कि बोल नहीं सकती वो अपनी छोटी बहन मलकीत कौर के साथ घास लेने गई थी। जब वो घास काट रही थी तो सरसों के खेत से निकलकर रवींद्र उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा और विनोद कुमारी का हाथ पकड़कर उसे सरसों के खेत में ले जाने लगा कि उसकी छोटी बहन मलकीत ने देख लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोसी खेत वाले किसान मदन लाल व उसके साथी भागकर आए तो उन्हें देखकर रवींद्र कुमार फरार हो गया। दोनों बहनों ने घर आकर यह बात अपने माता पिता को बताई तथा उसके पिता ने ओढ़ां थाना में आकर उसके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। इस विषय में पूछे जाने पर राजमल एसआई ने बताया कि रवींद्र की तलाश जारी है और उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: