05 फ़रवरी 2010

डबवाली अग्निकांड पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता हूं-अजय

डबवाली (लहू की लौ) हल्का डबवाली से इनेलो के विधायक तथा इनेलो के प्रधान महासचिव अजय सिंह चौटाला ने कहा कि डबवाली के अग्निकांड पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं और जब तक पीडि़तों को न्याय नहीं मिल जाता तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे।
वे वीरवार को डबवाली अग्निकांड के पीडि़तों के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा दी गई राहत राशि के खिलाफ हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट में न जाये और कोर्ट द्वारा घोषित राशि को अविलम्ब पीडि़तों को दे, इस मांग को लेकर डबवाली के गांधी चौक में धरना देते हुए पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डबवाली अग्निकांड के पीडि़तों के जख्मों पर लम्बे समय के बाद अदालत के फैसले से मरहम लगा था लेकिन अब हरियाणा सरकार उस निर्णय के विरूद्ध सुप्रीम कोर्ट में जाने का निर्णय लेकर जख्मों पर नमक छिड़कने जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में उन्होंने सरकार सुप्रीम कोर्ट में न जाये इसके लिए महामहिम राज्यपाल हरियाणा को एक पत्र भी लिखा है। लेकिन राज्य सरकार कुंभकर्णी नींद सोई हुई है और सरकार की संवेदनाएं समाप्त हो चुकी हैं। इसके चलते विवश होकर गूंगी-बहरी सरकार के कानों तक आवाज पहुंचाने के लिए प्रजातंत्र में उसके पास एकमात्र तरीका धरना बचा था। जिसका प्रयोग वे कर रहे हैं।
हाल ही में 23 दिसम्बर 2009 को अग्निकांड की बरसी पर पहुंचे सरकार के प्रतिनिधियों ने पीडि़तों को आश्वासन दिलाया था कि जल्द ही सरकार द्वारा अग्निकांड पीडि़तों से किये गये वायदे पूरे किये जाएंगे। लेकिन अभी तक वायदे पूरे नहीं किये गये हैं।
उन्होंने मीडिया से भी अनुरोध किया कि डबवाली अग्निकांड को फिर से हाई लाईट करके इसे राष्ट्रीय मुद्दे के रूप में उठाया जाये। वे भी अग्निकांड पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए अपना प्रयास करते हुए जिस सीमा तक भी वे जा सकते हैं, जाएंगे।
इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. सीता राम, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राधेराम गोदारा, रणवीर सिंह राणा, ब्लाक समिति डबवाली के चेयरमैन कुलदीप सिंह जम्मू, गुरजीत सिंह पार्षद, डॉ. गिरधारी लाल गर्ग, नरेन्द्र बराड़, केशो राम गुप्ता, संदीप सिंह सन्नी गंगा चेयरमैन पैक्स गोरीवाला, सर्वजीत सिंह मसीतां हल्का अध्यक्ष यूथ इनेलो, दर्शन मोंगा शहरी अध्यक्ष यूथ इनेलो, आशा वाल्मीकि, परमजीत सिंह बराड़, जगरूप सिंह, ईश्वर देवी कटारिया, राकेश शर्मा, राकेश गर्ग भीटीवाला, नीलकान्त मैहता लवली पार्षद, सुखविन्द्र सिंह सरां पार्षद, सुभाष मित्तल पार्षद, भोला ठेकेदार, प्रहलाद सिंह, नसीब गार्गी, ओम बाबा, रवि कुक्कड़, रोशन लाल मोंगा, सुखजिन्द्र सिंह काला जापानी, मल्ली ग्रोवर, बलराज सिंह, तेजिन्द्र मिन्टू, शिवचरण सिंह चेयरमैन पैक्स, निरंजन सिंह, भिन्द्र सिंह, महिन्द्र सचदेवा, हरबन्स सिंह पटवारी, मिट्ठू सिंह, अजीत पाल, डॉ. ओपी सचदेवा, सुरेन्द्र सेठी, शिवजी राम बागड़ी, अमरनाथ बागड़ी, दीपक बागड़ी आदि सहित अग्निकांड पीडि़त उमेश भी उपस्थित था।

कोई टिप्पणी नहीं: