20 अक्तूबर 2009

बोले अजय चौटाला, कांग्रेस 30 का आंकड़ा भी नहीं छू सकेगी

डबवाली (लहू की लौ) राज्यसभा सदस्य तथा डबवाली विधानसभा सीट से इनेलो प्रत्याशी अजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में 50 से ऊपर सीटें जीत कर इनेलो अपनी सरकार बनायेगी। वे अपने डबवाली स्थित चुनाव कार्यालय में दीपावली के बाद कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं ने जिस मेहनत से काम किया है उस मेहनत के परिणाम उन्हें जरूर मिलेंगे और इसी के चलते कांग्रेस इन चुनावों में 30 सीटों का आंकड़े को छू भी नहीं सकेगी। उन्होंने इस मौके पर दावा किया कि डबवाली विधानसभा सीट वे 10 हजार से भी अधिक मतों से जीतेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि इस बार वह सिरसा जिला की सभी पांच विधानसभा सीटों पर विजय होंगे। इस मौके पर उनके साथ उनके बेटा दुष्यन्त भी था।

कोई टिप्पणी नहीं: