02 जुलाई 2011

बस-बाईक टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर


डबवाली (लहू की लौ) नेशनल हाईवे पर सेमनाला के पास एक प्राईवेट बस-बाईक टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
गांव हैबूआना निवासी फौजी सिंह पुत्र छिन्द्र सिंह तथा गुरप्रीत सिंह (20) पुत्र पप्पी सिंह गुरूवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे अपने गांव हैबूआना लौट रहे थे। बाईक को फौजी सिंह चला रहा था। सेमनाला के पास उनकी बाईक एक बस से टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें डबवाली जन सहारा सेवा संस्था की एम्बुलैंस ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को सिरसा रैफर कर दिया गया। जिसमें से गुरप्रीत ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
थाना शहर प्रभारी एसआई महावीर सिंह ने बताया कि उन्हें अस्पताल से एमएलआर मिल गई है। जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: