Adsense
Lahoo Ki Lau
04 मार्च 2014
03 मार्च 2014
02 मार्च 2014
01 मार्च 2014
27 फ़रवरी 2014
26 फ़रवरी 2014
25 फ़रवरी 2014
24 फ़रवरी 2014
23 फ़रवरी 2014
22 फ़रवरी 2014
21 फ़रवरी 2014
20 फ़रवरी 2014
27 नवंबर 2013
चौधरी की कोठी बनी कांग्रेसियों का अखाड़ा
युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने नवरतन बांसल को पीटा
डबवाली (लहू की लौ) वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप चौधरी की कोठी उस समय अखाड़ा बन गई। जब युवा कांग्रेस हल्का डबवाली अध्यक्ष ने शहर कांग्रेस डबवाली के पूर्व प्रधान को पीट डाला। पूर्व प्रधान ने शहर थाना पुलिस में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
बीते दिवस संदीप चौधरी की कोठी में एक बैठक चल रही थी। इस बैठक में ओएसडी (मीडिया) डॉ. केवी सिंह, संदीप चौधरी, शहर कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवरतन बांसल तथा युवा कांग्रेस हल्का डबवाली के अध्यक्ष विजय सहारण आदि मौजूद थे। कुछ देर बाद ही बैठक अखाड़ा का रूप ले गई। डॉ. केवी सिंह के सामने विजय सहारण ने नवरतन बांसल के मुंह पर तमाचे जड़ दिए। बात यहीं खत्म नहीं हुई। बांसल की अंगुलियों को पकड़कर बुरी तरह से मरोड़ दिया। घटना के तुरन्त बाद बांसल अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने मेडिकल जांच करवाने के बाद शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
क्या बोले पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष
शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवरतन बांसल ने बताया कि वे संदीप चौधरी की कोठी में बैठे हुए थे। वहां विजय सहारण भी मौजूद था। उसने सहारण को कुछ समय पूर्व तहसीलदार परमजीत सिंह चहल के साथ किए बर्ताव के बारे में समझाते हुए शिष्टाचार की सीमा न लांघने के लिए कहा। जिस पर युवा अध्यक्ष विजय सहारण भड़क उठा। सहारण ने उसे थप्पड़ों से पीटा। हाथापाई करते हुए उसकी अंगुलियां बुरी तरह से मरोड़ दीं। इस संबंध में उसने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी है।
हमारा पारिवारिक मामला-सहारण
उधर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय सहारण ने बताया कि उनका पारिवारिक मामला है। कुछ गिले-शिकवे थे, जो दूर कर लिए गए हैं।
एक्स-रे रिपोर्ट के बाद होगी आगामी कार्रवाई-एसएचओ
शहर थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर भरतेन्द्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि नवरतन बांसल की शिकायत उनके पास आई है। अंगुली की एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
असली विवाद की जड़ है जमीन
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कांग्रेसियों में विवाद की असली जड़ जमीन है। सूत्र बताते हैं कि चौटाला रोड़ पर नवरतन बांसल के पास 33 फुट का एक टुकड़ा पड़ा है। करीब 22 फुट जमीन के कागजात उसके पास हैं। शेष भूमि पर विजय सहारण अपना कब्जा बताता है। लेकिन बांसल उसे कब्जा नहीं देना चाहता। इसी बात को डॉ. केवी सिंह दोनों में सुलह करवा रहे थे। लेकिन उनके सामने ही सहारण ने बांसल को पीट डाला। सूत्र यह भी बताते हैं कि मामला थाना पहुंचते ही डॉ. केवी सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गर्ग अपने दलबल सहित नवरतन बांसल को मनाने के लिए उनके पेट्रोल पम्प पर पहुंचे। सहारण और बांसल में सुलह करवाने के प्रयास शुरू किए।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)