Adsense
Lahoo Ki Lau
14 सितंबर 2009
हत्यारिन मां व उसका प्रेमी पुलिस की गिरफ्त में
औढ़ां (जितेन्द्र गर्ग) गांव चोरमार में अपने पुत्र की हत्यारिन मां व उसके प्रेमी को ओढ़ां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हीरा सिंह ने बताया कि चोरमार निवासी मलकीत कौर विधवा दर्शन सिंह व उसके प्रेमी नौरंग निवासी चरणजीत सिंह उर्फ सोहन सिंह पुत्र दयाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है कि उन्होंने ही एक योजनाबद्ध तरीके से सुक्खा सिंह को शराब में स्प्रे मिलाकर पिलाया और उसके बेहोश हो जाने पर उसके मुंह पर सिरहाना रखकर उसका गला घोंट दिया। उन्होंने बताया कि स्प्रे वाली खाली शीशी बरामद कर ली है और उन दोनों को कल अदालत में पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात को चोरमार निवासी सुक्खा सिंह की कलियुगी मां मलकीत कौर व उसके प्रेमी चरणजीत सिंह ने उसकी हत्या करके सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। अंतिम संस्कार से पूर्व जब मृतक की दादी सुजान कौर ने सुक्खा सिंह के गले पर गला घोंटे जाने के निशान देखे तो उसे शक हो गया था कि उसकी हत्या की गई है और वो बेहोश हो गई। संस्कार के बाद जब उसक होश आया तो उसने अपना शक पुलिस पर जाहिर कर दिया और पुलिस ने तत्काल उसके बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके शमशानघाट से मृतक सुक्खा सिंह के जले हुए अवशेष उठा लिए जिनकी जांच की जाएगी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें