Adsense

Lahoo Ki Lau

युवा दिलों की धड़कन, जन जागृति का दर्पण, निष्पक्ष एवं निर्भिक समाचार पत्र

28 अक्टूबर 2026

मेडिकल नशे की खरीद-फरोख्त पर डबवाली पुलिस का कड़ा प्रहार!

सीआईए स्टाफ कालांवाली ने 45 प्रतिबंधित गोलियों व 2,100 नशीले कैप्सूलों सहित तस्कर को दबोचा! 


एसपी जसलीन कौर (IPS) के दिशानिर्देशों व डीएसपी ललित कुमार के नेतृत्व में डबवाली पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सीआईए कालांवाली के एएसआई दलबीर सिंह की टीम ने गश्त के दौरान गांव पीपली क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार कुलदीप सिंह को काबू कर उसके कब्जे से 45 प्रतिबंधित एल्प्राजोलम गोलियां और 2,100 नशीले प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद किए हैं।

आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। डबवाली पुलिस का स्पष्ट संदेश— युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा! ⚖️🚫


#DabwaliNews #LahuKiLau #SirsaNews #HaryanaPolice #DabwaliPolice #SayNoToDrugs #NDPS #Kalanwali #DrugFreeHaryana #CrimeNews #BreakingNews #JasleenKaurIPS #HaryanaNew s#lahookilau