Adsense

Lahoo Ki Lau

युवा दिलों की धड़कन, जन जागृति का दर्पण, निष्पक्ष एवं निर्भिक समाचार पत्र

02 जून 2020

हमला करने के आरोप में कांग्रेस नेता समेत छह पर केस दर्ज

29 मई का बताया जा रहा मामला, कांग्रेस नेता बोले-राजनीतिक षडयंत्र के तहत झूठा केस दर्ज करवाया
डबवाली(लहू की लौ)शहर थाना पुलिस ने डबवाली के वार्ड नं. 7 निवासी आत्म प्रकाश (42) के ब्यान पर कांग्रेस नेता जग्गा सिंह बराड़ समेत छह लोगों के खिलाफ हमला करके चोटें मारने के आरोप में केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार वह परचून की दुकान करता है। 29 मई को शाम करीब 5.30 बजे बाइक पर सवार होकर घर से दुकान पर जा रहा था। सरकारी अस्पताल के सामने पहुंचा तो जग्गा सिंह बराड़ अपने मकान के बाहर असला के साथ खड़ा था। उसे देखकर कहा कि पंडता रुक जा, तूने मेरे खिलाफ दरखास्त क्यों दी है। सामने सड़क पर समनदीप सिंह तथा सगनदीप सिंह लोहे की रॉड लिए हुए थे। बाइक के आगे आकर उसका रास्ता रोक लिया। समनदीप ने उसके सिर पर रॉड मारी, जबकि सगनदीप ने बाएं हाथ की कोहनी पर रॉड दे मारी। वह बाइक से गिर गया। इसी दौरान तीर्थ सिंह निवासी गांव डबवाली व नत्थू सोनी ने डंडे मारे, सुखी ने रॉड से हमला किया। उसने शोर मचाया तो अमनदीप सिंह तथा जगमीत सिंह निवासी डबवाली ने उसे छुड़वाया। उपचार के लिए उसे डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में लेजाया गया।

कुछ लोग मुझसे राजनीतिक द्वेष रखते हैं। उन्हीं लोगों ने राजनीतिक षडयंत्र के तहत मुझ पर झूठा केस बनाया है। जिस दिन आत्मप्रकाश हमला करने की बात कह रहा है, उस दिन मैं डबवाली में मौजूद ही नहीं था। मैं किसी कार्यवश बाहर गया हुआ था।
-जग्गा सिंह बराड़, कांग्रेस नेता, डबवाली

आत्मप्रकाश के बयान पर जग्गा बराड़ समेत छह लोगों के खिलाफ लड़ाई-झगड़े का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-सत्यावान, प्रभारी शहर थाना डबवाली

कोई टिप्पणी नहीं: