Adsense

Lahoo Ki Lau

युवा दिलों की धड़कन, जन जागृति का दर्पण, निष्पक्ष एवं निर्भिक समाचार पत्र

01 दिसंबर 2014

भाजपा सदस्यता अभियान की कमान वधवा को

डबवाली (लहू की लौ) भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत यतिंद्र सिंह एडवोकेट सिरसा को भाजपा का जिला सदस्यता प्रभारी व विजय वधवा डबवाली को जिला सह सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के प्रदेश सदस्यता प्रभारी एवं रोहतक के विधायक मनीष ग्रोवर ने यह नियुक्तियां करते हुए उन्हें जिला सिरसा के सदस्यता अभियान को तेज करने की जिम्मेदारी सौंपी है। 
यह जानकारी देते हुए सह प्रभारी विजय वधवा ने बताया कि उन्होंने नई नियुक्तियां करते हुए सुनील जिंदल को डबवाली विधानसभा सदस्यता प्रभारी व गौरव मोंगा को सह प्रभारी बनाया है। इसी प्रकार डबवाली, ओढां व गोरीवाला मंडल के सदस्यता प्रमुखों की नियुक्ति कर दी है। रणधीर सिंह पन्नीवाला मोरिका को डबवाली मंडल प्रमुख, रेशम सिंह नीलांवाली तथा जोजी मसीतां को सहप्रमुख बनाया गया है। सतिंद्र गर्ग को ओढां मंडल प्रमुख तथा कृष्ण जोशी नुहियांवाली व मास्टर शाम लाल टप्पी को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सुभाष कुमार रामपुरा बिश्रोईयां को गोरीवाला मंडल प्रमुख, रवि देवव्रत गोरीवाला व कृष्ण मैहता बिज्जुवाली को सह प्रमुख नियुक्त किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: