Adsense

Lahoo Ki Lau

युवा दिलों की धड़कन, जन जागृति का दर्पण, निष्पक्ष एवं निर्भिक समाचार पत्र

19 नवंबर 2014

एयरफोर्स स्टेशन का शैक्षणिक भ्रमण

डबवाली (लहू की लौ) राजा राम स्कूल के एनसीसी एयरविंग कैडेट्स को सिरसा एयरफोर्स स्टेशन का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। जिसमें 28 कैडेट्स ने एनसीसी एयरविंग अधिकारी सत्यपाल जोशी  के नेतृत्व में भाग लिया।
सत्यपाल जोशी ने बताया कि  कैडेट्स को एयर क्राफ्ट के बारे में जानकारी दी गई एवं टेकऑफ तथा लैंडिंग करके दिखाई गई। दुश्मन के साथ वार के समय इंडियन एयरफोर्स कैसे प्लानिंग करती है, के बारे में कैडेट्स को बताया गया। उन्हें एयरक्राफ्ट की रिपेयरिंग वर्कशॉप दिखाई गई। एरोड्रम को बारे में जानकारी दी गई व एयर ट्रैफिक कंट्रोल तथा राडार के बारे बताया। उन्होंने बताया कि कैडेट्स को  मिसाईल क्षेत्र का अवलोकन करवाया गया।  एयर फोर्स की टेक्रिकल शाखा व ग्राऊंड ड्यूटी के बारे में भी कैडेट्स ने जानकारी दी। 

कोई टिप्पणी नहीं: