Adsense

Lahoo Ki Lau

युवा दिलों की धड़कन, जन जागृति का दर्पण, निष्पक्ष एवं निर्भिक समाचार पत्र

22 मार्च 2010

भाभी ने देवर पर लगाया घर को आग लगाने का आरोप

डबवाली (ल$हू की लौ) गांव मिठड़ी बुधगिर की मनप्रीत कौर पत्नी गुरचरण सिंह ने लम्बी पुलिस को एक शिकायत देकर अपने देवर मनजीत सिंह पर उसे जलाने के लिए उस पर मिट्टी का तेल डालने का आरोप लगाया है और साथ में यह भी कहा है कि वह उसका घर का सामान जला गया।
मनप्रीत कौर ने बताया कि उसका पति गुरचरण सिंह दुबई गया हुआ है और पीछे से उसकी सास, देवर और ननद उससे मारपीट करते हैं। लेकिन शुक्रवार की रात को उसे अकेले पाकर उसका देवर मनजीत सिंह उसके घर आया और उसकी पहले पिटाई की फिर से उसे तेल डाल कर जलाने का प्रयास किया। लेकिन वह अपने बेटे सहित भाग कर गांव में जा पहुंची और बच गई।
शिकायतकात्री के अनुसार पीछे से उसका देवर उसके घर के सामान को जला गया। उसने आरोप लगाया कि उसका देवर उससे नशे के लिए पैसे की मांग करता है। शिकायत में उसने यह भी आरोप लगाया है कि आग से उसका टीवी, बैड, फ्रिज, पेटी, अलमारी जल गई तथा उसे संदेह है कि उसका देवर उसकी सोने की चैन, अंगूठियां व कड़ा आदि भी ले गया।

कोई टिप्पणी नहीं: