Adsense

Lahoo Ki Lau

युवा दिलों की धड़कन, जन जागृति का दर्पण, निष्पक्ष एवं निर्भिक समाचार पत्र

07 सितंबर 2009

डबवाली ब्लॉक की नामचर्चा, 22 परिवारों को सामग्री वितरित

डबवाली : गांव डबवाली के नामचर्चा घर में डेरा प्रेमियों ने ब्लाक भंगीदास गोविन्द इन्सां के नेतृत्व में नामचर्चा की।

यह जानकारी देते हुए सात मैंबर गिरधर इंसा व सतीश इंसा ने बताया कि साध-संगत ने 10 मिनट सामूहिक नाम सिमरन किया। इसके बाद सप्ताह में एक दिन भूखे रह कर साध-संगत द्वारा संचय की गई भोजन सामग्री ब्लॉक के फूड बैंक के माध्यम से 22 अति जरूरतमंद परिवारों में वितरित की गई। इस अवसर पर 25 मैंबर राकेश इंसा, अमरजीत इंसा, 15 मैंबर पवन इंसा, बिट्टु इंसा, 7 मैंबर शिव नारायण इंसा, मोहन लाल इंसा, भगवान इंसा, अमरजीत इंसा, वीरभान इंसा, बृजलाल सागर, लीलू राम, कर्मतेज, तोता राम इंसा, सरदारी लाल इंसा, दर्शन सिंह इंसा, शाह सतनाम जी ग्रीन-एस वैल्फेयर फोर्स ङ्क्षवग के सेवादार भाई-बहन सुजान व सहयोगी बहनें, नौजवान व बुजुर्ग समिति के सेवादार व भारी गिनती में साध-संगत उपस्थित थी।

कोई टिप्पणी नहीं: