19 अप्रैल 2026 को सिरसा के कीर्ति नगर स्थित मकान से डीवीआर, दो बैटरी, इन्वर्टर, 30 हजार रुपये नकद व घरेलू सामान हुआ था चोरी
- एबीवीटी स्टाफ ने रमनदीप, मोहन लाल उर्फ मोनी, बलदेव उर्फ बग्गी व दर्शन सिंह को किया गिरफ्तार; अन्य साथियों की तलाश जारी
सिरसा / डबवाली (लहू की लौ):पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशों पर संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एबीवीटी स्टाफ सिरसा ने कीर्ति नगर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।एबीवीटी स्टाफ प्रभारी के अनुसार 19 अप्रैल 2026 को कीर्ति नगर स्थित मकान से अज्ञात चोर ताला तोड़कर डीवीआर, दो बैटरी, इन्वर्टर, 30 हजार रुपये नकद व अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए थे। गांव दड़बा कलां निवासी अमन की शिकायत पर थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर रमनदीप, मोहन लाल उर्फ मोनी, बलदेव उर्फ बग्गी व दर्शन सिंह को काबू किया। पूछताछ में सामने आए अन्य साथियों की गिरफ्तारी व चोरी का सामान बरामद करने के लिए दबिश दी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें