- 16 नवंबर से 18 दिसंबर तक आयोजित होंगे जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की दी जाएगी जानकारी
सिरसा, 13 नवंबर।बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और आमजन को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 100 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत जिलेभर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का आयोजन 16 नवंबर से 18 दिसंबर 2026 तक विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों में किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष बागोतिया ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत इन जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य बच्चों, किशोरों, युवाओं और आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों, इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा बाल विवाह की रोकथाम के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को श्री राम मेमोरियल पब्लिक स्कूल फूलकां, 17 नवंबर को एवी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सिरसा, 18 नवंबर को गुरुनानक पब्लिक स्कूल सिरसा, 19 नवंबर को रिछपाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरेकां और 20 नवंबर को दिल्ली पब्लिक स्कूल सिकंदरपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी प्रकार 21 नवंबर को ग्रामीण प्रगति सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंगाला, 23 नवंबर को ग्रामीण प्रगति सीनियर सेकेंडरी स्कूल माधोसिंघाना, 24 नवंबर को न्यू सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा, 25 नवंबर को आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा और 26 नवंबर को भारत सैनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा में कार्यक्रम होंगे।
इसके अलावा 27 नवंबर को महाराजा अग्रसेन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा, 30 नवंबर को आर्य बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा, 1 दिसंबर को सेठ अग्रवाल सुराना जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा, 2 दिसंबर को गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा, 3 दिसंबर को सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा और 4 दिसंबर को खालसा हाई स्कूल सिरसा में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर को रामकिशन फुटेला नेहरू पार्क सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा, 8 दिसंबर को प्रेरणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, 9 दिसंबर को आरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल, 10 दिसंबर को रामसुख दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल, 11 दिसंबर को जीआरजी नेशनल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, 14 दिसंबर को सागरमणि हाई स्कूल सिरसा, 15 दिसंबर को राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेला ग्राउंड बेगू रोड सिरसा, 16 दिसंबर को यादव बाल विद्या मंदिर हाई स्कूल, 17 दिसंबर को राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरपुर तथा 18 दिसंबर को राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल महावीर दल सिरसा में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इन कार्यक्रमों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता, स्वास्थ्य विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई तथा बाल विवाह निषेध अधिकारी के प्रतिनिधि विद्यार्थियों को बाल विवाह निषेध कानून, बच्चों के अधिकारों, बाल संरक्षण और कानूनी सहायता के बारे में जानकारी देंगे। इसके साथ ही नशे के दुष्प्रभाव, मानव तस्करी, बाल शोषण और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी जागरूक किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें