चुनरी से एक-दूसरे का हाथ बांधकर नहर में कूदे थे हरपाल तथा वीरपाल कौर
डबवाली(लहू की लौ)शनिवार को चौटाला पुलिस ने राजस्थान नहर में कालुआना पुल के समीप डबवाली के जवाहर नगर निवासी हरपाल (45) तथा गांव डबवाली निवासी वीरपाल कौर (42) के शव बरामद कर लिए। दोनों के हाथ चुनरी से बंधे हुए थे। महिला का दायां तो पुरुष का बायां हाथ बंधा हुआ था। पुलिस के अनुसार दोनों दो साल से लिव इन रिलेशनशिप में डूमवाली गांव (बठिंडा) में रह रहे थे। हालांकि दोनों विवाहित थे। वीरपाल मूल रुप से भाईकेरा गांव (थाना लंबी) की रहने वाली थी। उसकी शादी गांव डबवाली में हुई थी। उसके दो बेटे हैं। बड़े बेटे की उम्र करीब 15 वर्ष तो छोटा बेटा करीब 11 वर्ष का है। जबकि हरपाल के एक बेटा है। दोनों के लिव इन रिलेशन का पता चलने के बाद परिवारों ने नाता तोड़ लिया था। बताया जाता है कि परिवारों ने महिला-पुरुष को साफ कह दिया था कि वे घर न आएं।
शव ले गए परिजन
चौटाला पुलिस को हरपाल के पिता हरमेल सिंह ने बयान दर्ज करवाए हैं। बयानों में उसने कहा है कि उसके बेटे तथा वीरपाल कौर में कई दिनों से प्रेम प्रसंग थे। इस वजह से उसने नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पिता के अलावा हरपाल के पीछे परिवार का कोई नहीं आया। तो वहीं महिला के मायका पक्ष के साथ-साथ उसका पति, बेटे भी मौजूद थे। पुलिस ने उपमंडल डबवाली के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिए।
28 मई को नहर में कूदे थे
लिव इन में दो साल बिताने वाले हरपाल तथा वीरपाल कौर 28 मई को गांव सुकेराखेड़ा के निकट राजस्थान नहर पर पहुंचे थे। वे एक बाइक पर सवार होकर गए थे। कुछ लोगों ने नहर की पटरी पर दोनों को बैठे हुए देखा था। शाम करीब साढ़े 6 बजे दोनों छलांग लगा गए थे। बाइक पर एक बैग पड़ा देख लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों तक पहुंचाई थी। जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में दोनों की तालाश शुरु कर दी थी।
नहर में महिला की तालाश
शनिवार को दो शव मिलने के बाद भी नहर में एक महिला की तालाश जारी है। महिला गांव जंडवाला बिश्नोइयां की बताई जाती है। जो पारिवारिक अनबन के चलते घर से निकली हुई है। अंतिम बार उसे नहर की पटरी पर जाते हुए देखा गया था। महिला मूल रुप से हनुमानगढ़ जंक्शन की बताई जाती है। यह मामला भी 28 मई का बताया जाता है।
राजस्थान नहर से मिले शवों की पहचान हरपाल सिंह तथा वीरपाल कौर के रुप में हुई है। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों के परिवारों ने उन्हें घर में आने से रोक रखा था। हरपाल के पिता हरमेल सिंह के बयान पर धारा 174 सीआरपीसी के तहत इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
-शैलेंद्र कुमार, प्रभारी, पुलिस चौकी चौटाला

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें