Adsense

Lahoo Ki Lau

युवा दिलों की धड़कन, जन जागृति का दर्पण, निष्पक्ष एवं निर्भिक समाचार पत्र

12 नवंबर 2026

12 Nov. 2026





 

केलनिया नंदीशाला में गोसेवा आयोग के चेयरमैन रामचंद्र कंबोज ने वितरित किए अनुदान राशि के चैक

-सरकार कर रही गोवंश संरक्षण एवं नंदीशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास: रामचंद्र कंबोज

-गोसेवा और गोवंश संरक्षण हमारी परंपराओं का अभिन्न हिस्सा: यतींद्र सिंह एडवोकेट

सिरसा। गांव केलनिया स्थित नंदीशाला में गोसेवा एवं गोवंश संरक्षण को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन रामचंद्र कंबोज ने मुख्य रूप से शिरकत की और सिरसा हलका की 21 गौशालाओं को लाखों रुपए की अनुदान राशि के चैक वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट ने की। उनके साथ नंदीशाला कमेटी के उप प्रधान सुधीर ललित, सचिव मनोज बंसल, कोषाध्यक्ष महेंद्र बनीवाला, नंदीशाला के प्रधान रहे स्व. पवन बंसल के सुपुत्र मनोज बंसल व कमल बंसल भी मौजूद रहे। मंच संचालन अश्वनी बंसल ने किया। इस अवसर पर गोसेवा से जुड़े लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। सर्वप्रथम केलनिया नंदीशाला कमेटी के प्रधान सुशील कंदोई ने कमेटी की ओर से पटका पहनाकर चेयरमैन व अन्य महानुभावों का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामचंद्र कंबोज ने कहा कि गोवंश का संरक्षण करना केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है। प्रदेश सरकार गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और नंदीशालाओं की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। गोसेवा आयोग का उद्देश्य प्रदेश की गोशालाओं और नंदीशालाओं को आर्थिक एवं व्यवस्थागत सहयोग उपलब्ध करवाकर गोवंश के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नंदीशालाओं में चारे, पानी, शेड, चिकित्सा और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। अनुदान राशि मिलने से नंदीशालाओं के संचालन में सहयोग मिलेगा और गोवंश की देखभाल से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने गोसेवा में लगे संचालकों और सेवाभावी लोगों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही गोवंश संरक्षण के अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को विशेष स्थान प्राप्त है। गोसेवा और गोवंश संरक्षण हमारी परंपराओं का अभिन्न हिस्सा हैं। नंदीशालाओं में बेसहारा गोवंश को आश्रय देकर उनकी देखभाल करना सराहनीय सामाजिक कार्य है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देना चाहिए। सरकार की ओर से मिलने वाला आर्थिक सहयोग नंदीशालाओं के संचालन को मजबूती प्रदान करेगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गोवंश संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने और नंदीशालाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गोसेवा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया तथा अनुदान राशि उपलब्ध करवाने के लिए गोसेवा आयोग का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर चेयरमैन रोहताश जांगड़ा, ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी, मनीषा दीदी, नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप, राजेश मित्तल, वेद भूषण गर्ग, सतीश शर्मा, विजय बंसल, राजेश जलंधरा, हनुमान कुंडू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
इन गौशालाओं को वितरित किए अनुदान राशि के चैक:
श्री स्वामी लक्ष्येश्वर आश्रम गौसेवा सदन फूलकां को 1270229, श्री वासुदेव कृष्ण गौशाला डिंग को 2195387, श्री कृष्ण गौशाला शेरपुरा को 1535642, श्री कृष्ण परनामी गौशाला कंवरपुरा को 1336996, श्री गिरधर गौपाल गौशाला धिंगतानियां को 452471, चौ. देवीलाल गौशाला खाजाख 2345674, श्री केशव गौशाला अलीमोहम्मद को 1414247, श्री गौशाला सिरसा को 6646905, श्री राधा कृष्ण गौ सेवा सदन रामनगरिया को 1018059, श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला नहराना को 508754, श्री श्याम गौरक्षा दल मैमोरियल ट्रस्ट सिरसा को 715124, श्री कृष्ण गौशाला जोधकां को 917081, श्री कृष्ण परनामी गौशाला एवं नंदीशाला नटार को 290795, श्री किशोरी गौशाला सेवा समिति मोडियाखेड़ा को 222925, श्री कृष्ण परनामी गौशाला चौबुर्जा को 207474, श्री गौसेवा संघ नटार रोड को 243341, श्री कृष्ण परनामी नंदीशाला शाहपुर बेगू को 459092, श्री नंदी गौशाला रंगड़ीखेड़ा को 281967, नंदीशाला केलनिया को 1250916, श्री पंचमुखी बालाजी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट सिरसा को 246100, श्री राधा कृष्ण गौशाला कर्मगढ़, सिरसा को 398947 रुपए की राशि के चैक भेंट किए गए।

01 नवंबर 2026

1 Nov. 2026





 

फेसबुक पर विदेशी महिला बन बुजुर्ग से 3.93 लाख रुपये ठगे, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर अलग-अलग खातों में जमा करवाई रकम; आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर : एसपी दीपक सहारन

सिरसा(लहू की लौ) सोशल मीडिया पर दोस्ती कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को सिरसा पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फेसबुक पर विदेशी महिला के नाम से गांव भादड़ा निवासी एक सेवानिवृत्त बुजुर्ग से दोस्ती की और विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 3 लाख 93 हजार 700 रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना सिरसा की टीम ने यह कार्रवाई की। गांव भादड़ा निवासी बुजुर्ग ने शिकायत में बताया था कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती जेनी विलो नाम की महिला से हुई थी। कुछ समय बातचीत करने के बाद कथित महिला ने विदेश से गिफ्ट भेजने की बात कही।

इसके बाद ठगों ने कुरियर चार्ज, फॉरेन एक्सचेंज, इनकम टैक्स और पाउंड को भारतीय रुपये में बदलने के नाम पर पीडि़त से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 3,93,700 रुपये जमा करवा लिए। ठगी का पता चलने पर पीडि़त ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। 

जांच में ठगी के लिए इस्तेमाल किया गया भारतीय स्टेट बैंक का खाता अमित कुमार के नाम पर मिला। बैंक खाते और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के गांव विश्फी का रहने वाला है और फिलहाल नोएडा के गौतम बुद्ध नगर स्थित सरदारपुर में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। एसपी ने आमजन से अपील की कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सतर्क रहें और गिफ्ट या अन्य किसी बहाने से रुपये मांगने वालों के झांसे में न आएं। 

राजकीय विद्यालयों में 'सुरक्षित बचपन अभियान' का शुभारंभ; न्यायिक मजिस्ट्रेट कृतिका ने बच्चों को दिए सुरक्षा व अधिकारों के टिप्स

  • विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाने और विधिक प्रावधानों की जानकारी देने के लिए शुरू किया गया विशेष अभियान

  • असामान्य व्यवहार या दुर्भावना की बात बिना किसी आत्मग्लानि के तुरंत अपने शिक्षकों व अभिभावकों को बताएं: सुश्री कृतिका

 डबवाली (लहू की लौ) शहर के राजकीय विद्यालयों में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री कृतिका द्वारा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें विभिन्न विधिक प्रावधानों व कानूनी अधिकारों की जानकारी देना है।

अभियान के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री कृतिका ने स्वतंत्रता सेनानी वैध रामदयाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों से बेहद सहज और साधारण भाषा में संवाद किया। उन्होंने बच्चों को बिना किसी भय के अपनी पढ़ाई और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सुश्री कृतिका ने मार्गदर्शन किया कि उन्हें हर स्तर पर सचेत रहना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी प्रकार का असामान्य व्यवहार या दुर्भावना से प्रेरित आचरण उनके साथ होता है, तो मन में किसी भी तरह की आत्मग्लानि या डर का भाव न लाएं, बल्कि तुरंत इसकी रिपोर्ट अपने अध्यापक या अभिभावकों को दें। समय पर बात साझा करना ही सुरक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है।इस अवसर पर उनके साथ एडवोकेट बलराम और अधिवक्ता कोमल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानी वैध रामदयाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक मोंगा, प्रवक्ता पूनम सचदेवा एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री राजिंदर सिंह ने पूरी न्यायिक टीम का स्वागत किया और इस पहल को बच्चों के मानसिक व सामाजिक विकास के लिए बेहद सराहनीय बताया।#MandiDabwali #Sirsa#Haryana #SurakshitBachpanAbhiyan #ChildSafety #LegalAwareness  #GovernmentSchools #LocalAdministration #SocialAwareness#Education

सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 562 रियासतों का एकीकरण कर देश को एक सूत्र में पिरोयारू सांसद सुभाष बराला

 

- पंचायत भवन से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन
- सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

सिरसा, 31 अक्टूबर।
 सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को स्थानीय पंचायत भवन में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत भवन से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस तक रन फॉर यूनिटी दौड़ आयोजित की गई, जिसमें स्कूली बच्चों, खिलाड़ियों और नर्सिंग स्टाफ सहित आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन, अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल, नगर परिषद सिरसा के चेयरमैन शांति स्वरूप, एसडीएम राजेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व अद्वितीय था। देश की आजादी के बाद भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती 562 रियासतों में बंटे देश को एक सूत्र में पिरोने की थी। सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से इस चुनौती को स्वीकार किया और सभी रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ-साथ किसानों के हितों के लिए भी संघर्ष किया।
सांसद ने कहा कि गुजरात में स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा उनके महान व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान का प्रतीक है। इस प्रतिमा के निर्माण के लिए देशभर के गांवों से किसानों के खेतों की मिट्टी और खेती में उपयोग होने वाला लोहा एकत्रित किया गया था। हरियाणा में भी इस अभियान के तहत मिट्टी और लोहा एकत्रित कर गुजरात भेजा गया था। उन्हें इस अभियान में हरियाणा प्रदेश की स्टेट यूनिट का समन्वयक बनने का अवसर मिला था।

उन्होंने कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवल एक प्रतिमा नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों, युवाओं और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे गुजरात जाकर सरदार पटेल की प्रतिमा के दर्शन करें और उनके जीवन से प्रेरणा लें। स्वतंत्रता सेनानियों ने एक मजबूत और एकजुट भारत का सपना देखा था। हम सभी को अपने कार्यक्षेत्र में रहते हुए देश के विकास और मजबूती में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।

वहीं जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की आजादी के बाद 562 रियासतों का भारतीय संघ में विलय करवाकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। यदि उस समय सरदार पटेल ने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ यह कार्य नहीं किया होता तो भारत अनेक हिस्सों में बंटा रह सकता था।
उन्होंने युवाओं और बच्चों से आह्वान किया कि वे देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित ऐसे कार्यक्रम देशभक्ति और एकजुटता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला, वरिष्ठ भाजपा नेता रत्नलाल बामणिया, हनुमान कुंडू, अंबर मेहता, श्याम बजाज, अमर सिंह घोटिया, सुमन शर्मा, भावना शर्मा, सुमन सैनी, अंग्रेज सिंह ओलख, विष्णु शर्मा और सागर केहरवाला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।